Hanuman Chalisa

दुनिया का सबसे एडवांस स्मार्ट फोन, ये हैं फीचर्स...

Updated: मंगलवार, 24 अप्रैल 2018 (17:22 IST)
स्मार्टफोन बनाने वाली प्रमुख कंपनी हुवावे ने स्मार्टफोन का कैमरे के रूप में उपयोग करने वालों को ध्यान में रखते हुए  भारतीय बाजार में लीका त्रिपल कैमरा वाला अपना प्रमुख स्मार्टफोन हुवावे पी 20 प्रो लांच किया। इसकी कीमत 64,999 रुपए है।

कंपनी के मुताबिक यह दुनिया का अब तक का सबसे एडवांस स्मार्टफोन है जो रियल टाइम में आर्टिफिशल इंटेलीजेंस से लैस है। फोटो विशेषकर वीडियो की शूटिंग करने वालों को ध्यान में रखते हुए इसके रियर में तीन कैमरे दिए गए हैं जिसमें 40 एमपी आरजीबी, 20 एमपी मोनोक्रॉम और आठ एमपी टेलीफोटो शामिल हैं।

ये कैमरे हुवावे एआईएस, 5 एक्स हाईब्रिड जूम, 4के एवं सुपर स्लो मोशन वीडियो रिकार्डिंग प्रौद्योगिकी से लैस हैं। सेल्फी के दीवानों को ध्यान में रखते हुए इसमें 24 एमपी का फ्रंट कैमरा दिया गया है। उन्होंने बताया कि एंड्रायड 8.1 ऑपरेटिंग सिस्टम और हुवावे किरिन 970 सीपीयू आधारित इस स्मार्टफोन में छह जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल मेमोरी है।

इसमें 4000 एमएएच की बैटरी है जो 22 घंटे वीडियो प्ले, 22 घंटे 3जी कॉलिंग के लिए पर्याप्त है। यह फास्ट चार्जिंग प्रौद्यागिकी से लैस है। इसकी कीमत 64,999 रुपए है। इसके साथ ही कंपनी ने भारतीय बाजार में हुवावे पी 20 लाइट स्मार्टफोन भी लांच किया जिसमें डुअल रियर कैमरा है।

एक कैमरा 16 एमपी का और दूसरा दो एमपी का है। इसका फ्रंट कैमरा 24 एमपी है। एंड्रायड 8.0 ऑपरेटिंग सिस्टम और हुवावे किरिन 659 सीपीयू आधारित इस स्मार्टफोन का रैम 4जीबी और इंटरनल मेमोरी 64 जीबी है। इसमें 3000 एमएएच की बैटरी है। इसकी कीमत 19,999 रुपए है। 

Show comments

Hunger Strike पर बैठे सोनम वांगचुक क्यों भड़के, क्या अभिजीत दीपके की ओर इशारा, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल पुरस्कार पर फिर किया दावा! खुद को बताया 'असली' हकदार

5 दिन में बाबा बर्फानी 'अंतर्ध्यान' बड़ी चेतावनी तो नहीं, अमरनाथ गुफा में कैसे बनता है बर्फ का शिवलिंग? क्या है विज्ञान और आस्था का सबसे बड़ा रहस्य

तबाही देख दहली दुनिया, अयातुल्ला अली खामेनेई के गुप्त ठिकाने का 35 सेंकड का वीडियो, US-Israel की Airstrike के Unseen फुटेज

पहली फुल-साइज इलेक्ट्रिक बाइक, 140KM की रेंज और 30 मिनट में फास्ट चार्जिंग

सभी देखें

US-Iran war : ईरान का सनसनीखेज दावा- अमेरिका ने बुशेहर परमाणु संयंत्र पर किया हमला

TMC को बड़ा झटका, सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर राय और प्रकाश चिक बराइक BJP में शामिल, राज्यसभा उपचुनाव के लिए बने उम्मीदवार

देश के ईवी बाजार में 18% हुई UP की हिस्सेदारी, 30 फीसदी तक पहुंचने का लक्ष्य

महादेव ऐप सट्टेबाजी मामले में CBI ने दाखिल की, भोपाल के आहूजा ब्रदर्स सहित 66 आरोपियों पर शिकंजा

जीतू पटवारी का भाई नाना पुलिस हिरासत में, ड्रग नेटवर्क में आया नाम

अगला लेख