dharma sangrah
✕

सोना हुआ सस्ता, चांदी भी लुढ़की

Updated: मंगलवार, 24 अप्रैल 2018 (17:03 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु पर दबाव कायम रहने और स्थानीय बाजार में ग्राहकी में सुस्ती से मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 85 रुपए टूटकर एक सप्ताह से ज्यादा के निचले स्तर 32,225 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।

औद्योगिक मांग कमजोर पड़ने से चांदी भी 850 रुपए का गोता लगाती हुई 40 हजार 500 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। दोनों कीमती धातुओं के दाम लगातार दूसरे दिन घटे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने पर अब भी मजबूत डॉलर का दबाव है।

हालांकि, तीन दिन की गिरावट के बाद आज चीन से मांग आने से इसमें तेजी रही, लेकिन यह अब भी सोमवार के 1,321.81 डॉलर प्रति औंस के दो सप्ताह के निचले स्तर के करीब है। लंदन से मिली जानकारी के अनुसार, आज सोना हाजिर दो डॉलर की मजबूती के साथ 1,326.45 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जून का अमेरिका सोना वायदा भी 2.90 डॉलर की तेजी के साथ 1,326.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर 0.07 डॉलर की बढ़त में 16.68 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी। (वार्ता)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

योगी सरकार में खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास को नई रफ्तार, 1548 करोड़ रुपए से 8397 परियोजनाएं ला रहीं बदलाव

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

कन्नौज के इत्र की खुशबू से महका ट्रेड शो, पांचवीं पीढ़ी ने संभाली विरासत

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

योगी सरकार की स्मार्ट पुलिसिंग का दबदबा देखने उमड़ रहे देश और विदेश के विजिटर्स

अगला लेख