Hanuman Chalisa

Hexaware इस साल भारत में करेगी 4,000 कर्मचारियों की भर्ती

Updated: मंगलवार, 2 जुलाई 2024 (23:15 IST)
नई दिल्ली। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज (Hexaware Technologies) इस साल अपने वैश्विक कर्मचारियों की संख्या में 6,000 से लेकर 8,000 तक की बढ़ोतरी करने जा रही है। इनमें से करीब 4,000 कर्मचारियों की भर्ती भारत में की जाएगी। हेक्सावेयर ने मंगलवार को बयान में कहा कि कंपनी में फिलहाल लगभग 30,000 कर्मचारी कार्यरत हैं।
 
हेक्सावेयर के कार्यकारी उपाध्यक्ष और वैश्विक प्रमुख (प्रतिभा आपूर्ति) राजेश बालसुब्रमण्यम ने कहा कि हम वैश्विक स्तर पर 6,000-8,000 कर्मचारियों को नियुक्त करने की योजना बना रहे हैं। इसमें से लगभग 4,000 कर्मचारी भारत से आएंगे।
 
कंपनी भारत, अमेरिका, कनाडा, मेक्सिको, पोलैंड और ब्रिटेन में स्थित अपने केंद्रों में भर्ती के लिए अभियान चलाएगी। भारत में भर्ती हैदराबाद, नोएडा, कोयंबटूर, देहरादून और बेंगलुरु सहित कई स्थानों के लिए की जाएगी। नवी मुंबई स्थित कंपनी हेक्सावेयर के 16 देशों में 45 से अधिक कार्यालय हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

क्या E20 पेट्रोल से इंजन को नुकसान हो सकता है, आयोग के फैसले से शुरू हुई नई बहस

पत्नी ने घर छोड़ा तो बेटा बन गया हैवान, बुजुर्ग मां को इतना पीटा कि मौत हो गई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

MoU मानो तभी खुलेगा Hormuz Strait, दुनिया के सबसे बड़े समुद्री रास्ते के लिए ईरान की नई शर्त

ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों से हलचल, सरकार ने सख्त किए नियम, Gaganyaan Mission से जुड़े कर्मियों पर विशेष फोकस

Royal Enfield Classic 350 का 2026 अपडेट लॉन्च, अब मिलेगा Slipper Clutch और Fast USB Type-C Charger; जानें नई कीमतें

सभी देखें

रामलला के दरबार में महाप्रायश्चित, चढ़ावा चोरी के पाप से मुक्ति के लिए 10 दिवसीय क्षमा-याचना अनुष्ठान

बार-बार KYC कराने से मिलेगा छुटकारा, ऐसे जानें अपनी 14 अंकों की CKYC संख्या, बैंक का काम होगा आसान

Balochistan Attack : बलूचिस्तान में सुरक्षा काफिले पर घात लगाकर हमला, 45 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा, BLA ने ली जिम्मेदारी

UP Bahraich Crocodile Attack : बहराइच में दर्दनाक हादसा, घाघरा नदी किनारे गए 12 साल के बच्चे को मगरमच्छ खींच ले गया, घंटों बाद मिला शव

Who is Neha Bora : कौन हैं नेहा बोरा? CJP प्रोटेस्ट के बाद क्यों हैं चर्चा में, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो

अगला लेख