ramcharitmanas
✕

अप्रैल में Facebook पर नफरती पोस्ट 37.82 प्रतिशत बढ़ीं, Instagram पर 86 प्रतिशत

Updated: गुरुवार, 2 जून 2022 (17:09 IST)
नई दिल्ली। सोशल मीडिया मंच फेसबुक पर अप्रैल के दौरान नफरत फैलाने वाली पोस्ट में लगभग 37.82 प्रतिशत और इंस्टाग्राम पर हिंसक एवं भड़काऊ 'सामग्रियों' में 86 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। फेसबुक एवं इंस्टाग्राम की संचालक कंपनी मेटा की एक मासिक रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है। इस रिपोर्ट में शामिल अधिकांश विवादास्पद सामग्री को उपयोगकर्ताओं की तरफ से शिकायत किए जाने के पहले ही फेसबुक एवं इंस्टाग्राम ने चिह्नित किया है।
 
मेटा की तरफ से 31 मई को जारी रिपोर्ट के अनुसार फेसबुक ने अप्रैल, 2022 के दौरान नफरत फैलाने वाली 53,200 पोस्ट चिह्नित कीं, जो मार्च की तुलना में 37.82 प्रतिशत अधिक है। मार्च में इस तरह की 38,600 पोस्ट दर्ज की गई थीं।
 
रिपोर्ट के मुताबिक इंस्टाग्राम ने अप्रैल, 2022 में हिंसा और उकसावे से संबंधित 77,000 सामग्री पर कार्रवाई की है। मार्च, 2022 में यह आकंड़ा 41,300 था। मेटा ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि हम 'सामग्री' के तहत पोस्ट, फोटो, वीडियो या टिप्पणियों की संख्या को मापते हैं और अपने मानकों के खिलाफ जाने पर कार्रवाई करते हैं।

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख