Daily Horoscope
✕

google chatbot 'बार्ड' को अन्य गूगल ऐप के साथ जोड़ेगा, चैटजीपीटी को देगा टक्कर

Updated: मंगलवार, 19 सितम्बर 2023 (19:25 IST)
google chatbot: सर्च इंजन गूगल कृत्रिम मेधा (AI) संचालित चैटबॉट बार्ड की पहुंच बढ़ा रहा है और इसे मैप्स, डॉक्स और ड्राइव (Maps, Docs and Drive) जैसे गूगल ऐप के साथ जोड़ रहा है। इससे अधिक भाषाओं और देशों में उसकी सेवाएं बेहतर होंगी। ऐसा माना जा रहा है कि गूगल ने ओपन-सोर्स जेनएआई मंच चैटजीपीटी को टक्कर देने के लिए यह कदम उठाया है।
 
गूगल ने कहा कि चैटबॉट बार्ड अब दुनियाभर की भाषाओं और देशों में उपलब्ध है। गूगल मैप्स, यूट्यूब, होटलों और उड़ानों से जुड़ी वास्तविक जानकारी को भी एकीकृत कर रहा है ताकि गूगल ऐप्स तथा सेवाओं से जानकारी हासिल करने में बार्ड की क्षमताओं का विस्तार किया जा सके।
 
गूगल ने कहा कि वे सेवाएं पहले से सक्रिय रहेंगी, लेकिन आप इन्हें किसी भी समय बंद कर सकते हैं। कंपनी ने कहा कि अनुमति देकर आप बार्ड को अपने जीमेल, डॉक्स और ड्राइव से संपर्क स्थापित करने में सक्षम बना सकते हैं ताकि आप अपनी रुचि के विषय में सवालों को ढूंढ सकें, सार ग्रहण कर सकें और उत्तर पा सकें।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

'बद्र पैक्ट' से भारत पर क्‍या होगा असर, क्‍या भारत पर भारी पड़ा पाकिस्‍तान, मालदीव क्‍यों बैठा पाकिस्‍तान की गोद में?

शेयर बाजार में आने वाली है एआई कंपनियों के आईपीओ की बाढ़: Goldman Sachs की रिपोर्ट ने खोले बड़े राज

एमपी गजब है! नगरीय निकायों में 2 लाख का कचरा वाहन 6 लाख रु.में खरीदा गया, ACS संजय दुबे ने खुद खोली भ्रष्टाचार की पोल

भारत-पोलैंड के बीच गहरी हुई दोस्ती: पीएम मोदी बोले- रक्षा, स्पेस और ट्रेड में बढ़ेंगे नए अवसर

K. Annamalai Vs BJP: 'हर किसी को विदेशी एजेंट बताना बंद करो...' अन्नामलाई का भाजपा पर तीखा हमला, मचा बवाल!

अगला लेख