biodatamaker
✕

गूगल के वेब रेंजर्स का तीसरे संस्करण, आप भी भाग लें

Updated: बुधवार, 15 नवंबर 2017 (18:29 IST)
नई दिल्ली। सर्च इंजन गूगल ने इंटरनेट पर सुरक्षा के प्रति जागरूकता के लिए अपनी वेब रेंजर्स प्रतियोगिता के तीसरे संस्करण की घोषणा की है।
 
गूगल ने यहां कहा कि इस प्रतियोगिता का लक्ष्य किशोरों को अपने अंदर की जिज्ञासा को प्रदर्शन करने और साइबर सुरक्षा के महत्व के प्रदर्शन के लिए अपनी रचनात्मकता का विकास करने के लिए प्रेरित करना है। इसके तहत सात वेब रेंजर्स को पुरस्कृत किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में देश के 10 से 17 वर्ष की आयुवर्ग के सभी विद्यार्थी हिस्सा ले सकते हैं।
 
उसने कहा कि इसमें शामिल होने वालों को व्यक्तिगत रूप से या तीन लोगों की टीम बनाकर खुद का इंटरनेट सुरक्षा अभियान चलाना होगा। यह व्यापक अभियान हो सकता है या फिर सोशल मीडिया अभियान, वीडियो सीरीज़, जागरुकता अभियान या फिर इन सबको मिलाकर विविध प्रोजेक्टों का संग्रह हो सकता है। इस प्रतियोगिता में फॉर्मेट एवं प्रयासों की संख्या का कोई बंधन नहीं है।
 
जो किशोर व्यक्तिगत रूप से काम करना चाहते हैं और उनके पास एक अद्भुत विचार है तो वे इसमें शामिल हो सकते है। इसके लिए प्रतियोगी वीडियो और वेबसाइट बनाने के साथ ही ऐप या गेम विकसित कर सकते हैं जिससे यूज़र इंटरनेट पर सुरक्षित रहने में समर्थ बने तथा इंटरनेट उपयोगकर्ताओं में एक अच्छा डिजिटल नागरिक बनाने का भी काम करना होगा।
 
गूगल का कहना है कि वेब रेंजर्स प्रतियोगिता का उद्देश्य स्कूली बच्चों के बीच इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग को बढ़ावा देना तथा किशोरों के बीच यह जागरुकता बढ़ाना है कि वो अच्छे डिजिटल नागरिक बनकर ऑनलाइन सुरक्षित रह सकें। पहले दो संस्करणों को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया और हर संस्करण के साथ प्रतिभागियों की संख्या में हो रही बढोतरी से इसकी लोकप्रियता बढ़ रही है। (वार्ता)
 

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

LIVE: CJP प्रोटेस्ट के लिए दिल्ली में हाई अलर्ट, गुरुग्राम से ध्रुव राठी गिरफ्तार

सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दीपके बोले- जेनजी से डरी हुई है सरकार, युवा आपसे नहीं डरता

Top News 10 October: दिल्ली में आज CJP का प्रदर्शन, सुरक्षा सख्‍त, दिपके बोले-जेनजी से डरी सरकार

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

अगला लेख