suvichar
✕

Google ने यूजर्स को दिया झटका, इस साल बंद हो जाएगा Hangouts

Updated: मंगलवार, 28 जून 2022 (16:58 IST)
यूजर्स को बड़ा झटका लगने वाला है। कंपनी ने अपनी लोकप्रिय चैट सर्विस ‘गूगल हैंगआउट’ को बंद करने का निर्णय लिया है। इसके बाद यूजर्स इस सर्विस का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे कंपनी ने वर्कप्लेस यूजर्स के लिए फरवरी में ही इस सर्विस को बंद कर दिया था। अब कंपनी ने हैंगआउट (Google Chat) को पूरी तरह से बंद करने का फैसला कर लिया है।
 
Google ने अपनी Hangouts सर्विस को 2013 में शुरू किया था जो कि यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय हुई। कंपनी ने मार्च 2022 में इस सर्विस को गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया था। इसके बाद इसे एप्पल ऐप स्टोर से भी हटा दिया गया। जिनके फोन में पहले से ये ऐप मौजूद हैं वे अभी भी इसका आसानी से उपयोग कर सकेंगे। 
 
Google ने अपने ब्लॉग में आधिकारिक तौर पर Hangouts को बंद करने की घोषणा की है। जो यूजर्स अभी भी Hangouts मोबाइल ऐप का उपयोग कर रहे हैं उन्हें चैट पर मूव करने के लिए भी कहा गया है। जो कि यूजर्स Hangouts को जीमेल पर उपयोग करते हैं उन्हें जुलाई तक चैट पर मूव होने के लिए नहीं किया जाएगा।
 
यूजर्स Hangouts को डेस्कटॉप पर नवंबर तक प्रयोग कर सकेंगे। नवंबर के बाद यह सर्विस हमेशा के लिए बंद हो जाएगी। इस सर्विस को हमेशा के लिए बंद करने से पहले कंपनी एक महीने पहले वॉर्न करना शुरू करेगी।
 
Hangouts का प्रयोग करते हों तो आज से ही इसकी बजाय चैट का प्रयोग करना शुरू कर दें।  आने वाले समय में यह सर्विस बंद हो जाएगी। Hangouts का प्रयोग कर रहे यूजर्स की चैट ऑटोमेटिकली चैट पर ट्रांसफर पर हो जाएगी।

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

Haridwar Kumbh 2027: हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारी तेज, CM धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और खास गीत

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

LIVE: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

अगला लेख