dipawali
✕

जानिए, गूगल को क्यों बंद करना पड़ रहा है यह फीचर

Updated: मंगलवार, 1 अगस्त 2017 (17:06 IST)
गूगल ने जल्द ही एक फीचर को बंद करने का फैसला लिया है। इस फीचर के बंद होने से आप पर भी असर पड़ेगा। मोबाइल के ज्यादा उपयोग के कारण गूगल ने इस फीचर को बंद करने का फैसला किया है। गूगल अपने इंस्टेंट सर्च फीचर के डेस्कटॉप संस्करण को बंद करने जा रहा है। गूगल ने इसे सात साल पहले 2010 में लांच किया था।  
 
गूगल के मुताबिक चूंकि अब ज्यादातर सर्च मोबाइल से होते हैं, इंस्टेंट सर्च की कोई खास ज़रूरत नहीं रह गई है। 2015 के बाद मोबाइल पर होने वाली सर्च डेस्कटॉप पर होने वाली सर्च पर हावी हो गई और गूगल ने इस फीचर को बद करने का फैसला ले लिया। 
 
गूगल के प्रवक्ता का कहना है कि 'हमने 2010 में गूगल इंस्टेंट को लांच किया था। इसका उद्देश्य यूजर्स को जल्द से जल्द ज़रूरी जानकारी उपलब्ध करवाना था। इतना जल्दी कि वे पूरा टाइप करें उससे पहले ही उन्हें जवाब मिल जाए। तब से हमारी ज्यादातर सर्च मोबाइल पर होने लगी जिसका इनपुट, इंटरैक्शन और स्क्रीन कॉन्स्ट्रेंट्स बहुत अलग हैं। यही ध्यान में रखते हुए हमने फैसला किया है कि गूगल इंस्टेंट सर्च को बंद कर देंगे ताकि हम सभी डिवाइसेज के लिए सर्चिंग को और फास्ट बना सकें।
 
क्या होता है इंस्टेंट सर्च फीचर :  जब भी आप सर्च बार में लिखते हैं तब ड्रॉप डाउन मेन्यु में सर्च से संबंधित सुझाव दिखाई देते हैं। यही इंस्टेंट सर्च है। कंपनी के मुताबिक इंस्टेंट फीचर को हटाने का यह मतलब नहीं कि सर्च सुझाव आने बंद हो जाएंगे। गूगल सर्च करने पर आपको सुझाव देता रहेगा, लेकिन फर्क सिर्फ इतना होगा कि रिजल्ट में आने वाले सुझाव पर आपको क्लिक करना होगा, वहीं इंस्टेंट सर्च में अपनी किसी क्वेरी के लिए सर्च बॉक्स में टाइप करने पर गूगल अपने आप आपको सर्च रिजल्ट शो करने लगता था और आप उसे टेक्सट में बदल सकते थे।

Show comments

Indian Railways Rules: रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग बंद, रेलवे ने क्यों दिया निर्देश?

Electric Scooters : आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर है? Ola, Honda और TVS के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की देखें खूबियां

Jio Listing : पहले ही दिन 26.81% उछला जियो का शेयर, निवेशकों की संपत्ति ₹2.76 लाख करोड़ बढ़ी

DA Hike 2026 : केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, पेंशनधारकों को भी दिवाली से पहले तोहफा

MLC Election Results 2026: यूपी, बिहार में MLC चुनाव परिणामों ने चौंकाया, जानिए कहां किसका पलड़ा भारी?

सभी देखें

Cyclone Arnab : आंध्रप्रदेश के 13 जिलों में अचानक बाढ़ का खतरा, ओडिशा से तेलंगाना तक भारी बारिश का अलर्ट

Israel Election 2026 : नेतन्याहू की पार्टी ने अरब दलों पर लगाया चुनाव ‘चुराने’ का आरोप, जांच की मांग

'जगन्नाथ का रथ' तभी आगे बढ़ेगा, जब सबका हाथ लगेगा, इंदौर में RSS का चरैवेति एकत्रीकरण संपन्न

योगी सरकार की बड़ी पहल, 'यूपी राइज 2026' में युवाओं ने पेश किए 20 से अधिक शानदार स्टार्टअप आइडिया, जानें किसने जीता पहला इनाम

योगी सरकार का बड़ा फैसला, दिवाली पर जलाएं 'एक दीया गोमाता के नाम', 7500 से ज्यादा गो आश्रय केंद्र होंगे रोशन

अगला लेख