dharma sangrah
✕

मुकेश अंबानी बने एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति

Updated: मंगलवार, 1 अगस्त 2017 (16:24 IST)
नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी ने हांगकांग के उद्योगपति ली का शिंग को पछाड़ कर एशिया के दूसरे बड़े धन कुबेर बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनयर्स सूचकांक के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचने से अंबानी के खाते में इस वर्ष 12.1 अरब डॉलर की पूंजी जुड़ी जिससे उनकी कुल संपत्ति 34.8 अरब डॉलर की हो गई। 
 
शिंग की पूंजी अंबानी की तुलना में करीब डेढ अरब डॉलर कम 33.5 अरब डॉलर है। शिंग की परिसंपत्ति में पिछले एक साल के दौरान 4.85 अरब डॉलर की बढोतरी हुई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष को मालामाल करने में समूह की पिछले साल लांच की गई दूरसंचार कंपनी जियो खूब योगदान कर रही है। इसमें उन्होंने जमकर निवेश किया है और अब तक 31 अरब डॉलर झोंक चुके हैं। 
 
कंपनी ने हाल ही में अपने ग्राहकों के लिए मुफ्त में स्मार्ट फोन देने की घोषणा की है। कंपनी इसके लिए उपभोक्ताओं से 1500 रुपए की जमानत राशि लेगी जिसे तीन साल के बाद लौटा दिया जाएगा। जियो के करीब साढे बारह करोड़ ग्राहकों में से केवल ढाई करोड़ ऐसे हैं जिनके पास स्मार्ट फोन है। कंपनी ने अपने शेष 10 करोड़ ग्राहकों के लिए 4जी सेवा से आमदनी का जरिया बढ़ाने के लिए मुफ्त में फोन उपलब्ध कराने की घोषणा की है।
 
समूह की मुख्य कमाई रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड से है। कंपनी तेल शोधन के मामले में निजी क्षेत्र की अग्रणी और देश की दूसरी बड़ी कंपनी है। तेल शोधन के अलावा समूह मीडिया, खुदरा कारोबार और प्राकृतिक गैस के दोहन से भी आमदनी करती है। अंबानी ने जुलाई महीने में समूह की 40वीं आम बैठक में यह भी घोषणा की थी कि निदेशक मंडल ने प्रत्येक शेयर पर एक बोनस शेयर देने का फैसला किया है। (वार्ता)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

इंदौर में फूटी कोठी सब्जी मंडी को लेकर जबरदस्‍त हंगामा, नेता प्रतिपक्ष ने मारा निगमकर्मी को थप्पड़, पुलिस ने लि‍या हिरासत में

गुजरात वैश्विक खेलों का हब बन रहा है - सीएम भूपेंद्र पटेल

शेयर बाजार में लौटी बहार! सेंसेक्स ने लगाई 2,050 अंकों की छलांग, इन 5 बड़े कारणों से निवेशकों की हुई चांदी

उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिल्ली पुलिस को नोटिस

LIVE: सेंसेक्स में 1800 अंकों का उछाल, निफ्टी 551 अंक बढ़ा

अगला लेख