Hanuman Chalisa
✕

जीएसटी से थमा औद्योगिक विकास

Updated: मंगलवार, 1 अगस्त 2017 (16:14 IST)
मुंबई। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू होने के बाद देश के विनिर्माण क्षेत्र में 101 महीने की सबसे तेज गिरावट देखी गई और जुलाई में इसका निक्केई पर्चेजिंग मैनेजर्स सूचकांक (पीएमआई) घटकर 47.9 रह गया।  इससे पहले जून में सूचकांक 50.7 रहा था। सूचकांक का 50 से ऊपर रहना विनिर्माण गतिविधियों में तेजी और इससे नीचे रहना गिरावट दर्शाता है।
 
निक्केई द्वारा आज यहां जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि यह वैश्विक आर्थिक संकट के दौरान फरवरी 2009 के बाद की सबसे तेज गिरावट है। इसके साथ ही नोटबंदी के बाद पहली बार सूचकांक 50 से नीचे उतरा है। निक्केई माह दर माह आधार पर आंकड़े जारी करता है।
 
रिपोर्ट की लेखिका और मार्किट इकोनॉमिक्स की अर्थशास्त्री पालियानी डी. लीमा ने कहा कि जुलाई में भारत के विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि रुक गई। पीएमआई लगभग साढ़े आठ साल के निचले स्तर पर आ गया। खबरें आ रही हैं कि वस्तु एवं सेवा कर लागू होने से इस क्षेत्र पर काफी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। उत्पादन, नए ऑर्डर और कंपनियों द्वारा कच्चे माल की खरीद, तीनों में 2009 के आरंभ के बाद की सबसे तेज गिरावट दर्ज की गई है।
 
लीमा ने कहा कि विनिर्माण के सभी उपक्षेत्रों में गिरावट दर्ज की गई है। उनका कहना है कि कमजोर मांग, तुलनात्मक रूप से लागत मुद्रास्फीति में कम बढ़ोतरी तथा कंपनियों से निकलने वाले उत्पाद की कम कीमत के कारण रिजर्व बैंक के पास ब्याज दरों में कटौती का मौका है जिससे अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। उल्लेखनीय है कि रिजर्व बैंक के मौद्रिक नीति समिति की दो दिवसीय बैठक बुधवार को समाप्त हो रही है जिसमें मुख्य नीतिगत दरों में कटौती की उम्मीद है। (वार्ता)
Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी होंगे आसान

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला, DSP और सब-इंस्पेक्टर समेत 10 पुलिसकर्मियों की मौत

बिरसा मुंडा जयंती पर MP को बड़ी सौगात देंगे CM मोहन यादव, 1353 करोड़ की सिंचाई परियोजना का करेंगे लोकार्पण

अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन रेत से बना भव्य 'राम दरबार', 58 फुट लंबी कलाकृति ने रचा विश्व रिकॉर्ड

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

अगला लेख