Hanuman Chalisa
✕

ऑनलाइन शिक्षा के लिए 10 करोड़ ग्राहकों को मु्फ्त रिचार्ज, आपके पास भी आए यह मैसेज तो सावधान

Updated: गुरुवार, 22 अप्रैल 2021 (16:48 IST)
नई दिल्ली। दूरसंचार कंपनियों के संगठन सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) ने आम लोगों से फर्जी मैसेज के झांसे में नहीं आने को कहा है। इन फर्जी मैसेज के जरिए लोगों को गुमराह किया जा रहा है कि सरकार ने ऑनलाइन शिक्षा के लिए 10 करोड़ ग्राहकों को मुफ्त रिचार्ज प्लान देने का फैसला किया है।
 
सीओएआई ने आगाह करते हुए कहा है कि इस तरह के लिंक पर क्लिक करने से मोबाइल फोन से आपके ब्योरे और अन्य सूचनाओं की चोरी हो सकती है। इसके बाद में और गंभीर असर हो सकते हैं।
 
सीओएआई की ओर से जारी सार्वजनिक परामर्श में कहा गया है कि इन फर्जी संदेशों के जरिए यह दावा किया जा रहा है कि सरकार ने ऑनलाइन शिक्षा के लिए 10 करोड़ ग्राहकों को मुफ्त रिचार्ज उपलब्ध कराने का वादा किया है। उद्योग संगठन के सदस्यों में रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया शामिल हैं। 
 
सीओएआई ने कहा कि इस तरह की फर्जी सूचनाओं से लोग मुफ्त पेशकश का लाभ लेने को लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। सीओएआई ने उपभोक्ताओं को इस तरह के लिंक पर क्लिक नहीं करने की सलाह दी है।  (भाषा)

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

Top News 13 October : राहुल गांधी की याचिका में 14 कमियां, 6 राज्यों को मिले नए राज्यपाल

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

अगला लेख