manglik dosh calculator
✕

Twitter के बाद अब Facebook में छंटनी, पेरेंट कंपनी Meta ने 11 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

Updated: बुधवार, 9 नवंबर 2022 (17:38 IST)
ट्विटर के बाद अब फेसबुक ने भी छंटनी शुरू कर दी है। फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा ने 11 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का निर्णय लिया है। कंपनी के अनुसार कर्मचारियों की छंटनी का फैसला लागत में कटौती के लिए किया गया है। कंपनी के नतीजे निराशाजनक रहे हैं।

तिमाही के दौरान कंपनी की आय में तेजी से कटौती हुई है। इसलिए मेटा ने लागत में कटौती की योजना बनाई थी। खबरों के मुताबिक नई हायरिंग पर भी रोक लगा दी गई है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक ट्विटर अब तक 3700 कर्मियों की वैश्विक स्तर पर छंटनी कर चुका है।  
 
कंपनी के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने आज एक ब्लॉग के जरिए कहा कि वे मेटा के इतिहास में अबतक का सबसे कठिन कदम उठाने जा रहे हैं। कंपनी ने फैसला लिया है कि वह अपनी टीम का आकार 13 प्रतिशत घटाएगी और 11 हजार काबिल कर्मचारियों को नौकरी से छंटनी करेगी।

इसके साथ ही जुकरबर्ग ने कहा कि वे कंपनी को पटरी पर लाने के लिए कई और ऐसे कदम उठाने जा रहे हैं। इसमें खर्चों में कटौती करने और लागत को कम करने के लिए महत्वपूर्ण कदम शामिल है।

जुकरबर्ग ने कहा है कि वे इस फैसले की जिम्मेदारी लेते हैं साथ ही उन वजहों की भी जिम्मेदारी लेते हैं जिससे इस कदम को उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा है।  Edited by Sudhir Sharma

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

अगला लेख