1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kangana ranaut praised twitter

कंगना रनौट ने की ट्विटर की तारीफ, एलन मस्क के फैसले को बताया सही

Kangana Ranaut
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौट अपने बेबाक बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। कंगना सोशल मीडिया के जरिए हर विषय पर खुलकर अपनी राय रखती है। अपने विवादित बयानों की वजह से कंगना का ट्विटर अकाउंट भी सस्पेंड हो चुका है। वहीं अब कंगना ने ट्विटर की तारीफ की है।

 
कंगना ने ट्विटर को बेस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बताया है। कंगना ने सोशल मीडिया पर एलन मस्क के आठ डॉलर प्रति माह चार्ज करने के फैसले को सही ठहराया है। साथ ही ट्विटर प्लेटफॉर्म को बौद्धिक और वैचारिक रूप से प्रेरित बताते हुए इसको सर्वश्रेष्ठ करार दिया है।
 
कंगना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने ट्विटर के बारे में अपने विचार रखे। पोस्ट में कंगना ने ट्विटर की नई पॉलिसी की तारीफ की है। कंगना ने कहा, ट्विटर सबसे अच्छा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। यह बौद्धिक और वैचारिक रूप से प्रेरित है, बजाए फैशन या लाइफ स्टाइल के बारे में। 
 
उन्होंने लिखा, हालांकि, मैं इसका प्रोसेस कभी नहीं समझ पाई, जिसके जरिए केवल कुछ लोग वेरीफाई होते हैं। वेरिफिकेशन का क्राइटेरिया आधार कार्ड पर आधारित होना चाहिए, जिनके पास आधार कार्ड है उन्हें आसानी से वैरिफिकेशन मिलना चाहिए।
 
अपने पोस्ट में कंगना ने लिखा, ब्लू टिक के लिए कुछ पैसे चार्ज करने का फैसला अच्छा है, इससे प्लेटफॉर्म को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। अब दुनिया में कोई भी फ्री लॉन्च नहीं होते हैं। अगर ये सारे प्लेटफॉर्म आपको फ्री में सुविधाएं देंगें तो भला पैसे कैसे आएंगे। ऐसे में ब्लू टिक के लिए पैसे लेने का फैसला बिल्कुल सही है।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
मुंबई छोड़ने पर इमोशनल हुईं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- घर से बढ़कर कोई एहसास नहीं...