dharma sangrah
✕

आपका भी FB अकाउंट हो सकता है Lock, जल्द ऑन करें ये सेटिंग्स

Updated: शनिवार, 19 मार्च 2022 (16:58 IST)
क्या आप भी अपना फेसबुक अकाउंट लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं तो जल्द ही फेसबुक प्रोटेक्ट सेटिंग्स को एक्टिवेट कर लें वरना आपका अकाउंट हमेशा के लिए लॉक हो सकता है।  
 
मार्च की शुरुआत में, फेसबुक ने 'Your account requires advanced security from Facebook Protect' शीर्षक से एक ईमेल भेजना शुरू किया, ताकि यूजर्स को एक निश्चित तारीख तक अपने अकाउंट में फेसबुक प्रोटेक्ट को एक्टिवेट करने के लिए कहा जा सके, अन्यथा उनके अकाउंट्स के लॉक होने का खतरा रहेगा।
 
द वर्ज ने नोट किया कि ईमेल 'security@facebookmail.com' पते से आया था, जो स्पैम मेल के एक सामान्य रूप जैसा दिखता है और इसलिए बहुत से यूजर्स द्वारा इसे अनदेखा कर दिया गया था। यह ई-मेल स्पैम नहीं था।
 
फेसबुक 17 मार्च तक अपने अकाउंट्स को सुरक्षित रखने के लिए उच्च जोखिम वाले यूजर्स से संपर्क करने की कोशिश कर रहा था ताकि उनके अकाउंट्स से लॉक होने से बचाया जा सके। जिन लोगों ने समय सीमा से पहले फेसबुक प्रोटेक्ट को एक्टिवेट नहीं किया, उन्हें मैसेज आ रहे हैं कि वे अपने अकाउंट्स तक क्यों नहीं पहुंच पा रहे हैं और उन्हें आगे क्या करने की जरूरत है।
 
अगर आपने अपना फेसबुक प्रोटेक्स ऑन नहीं किया तो जान लें क्या है इसका प्रोसेस 
 
सबसे पहले फेसबुक पर ऊपरी दाएं कोने में डाउनवर्ड फेसिंग एरो पर क्लिक करें। सेटिंग्स एंड प्राइवेसी पर क्लिक करें, फिर सेटिंग्स पर क्लिक करें। सिक्योरिटी एंड लॉगिन पर क्लिक करें।  फेसबुक प्रोटेक्ट के तहत गेट स्टार्टेड पर क्लिक करें। वेलकम स्क्रीन पर, नेक्स्ट क्लिक करें। फेसबुक प्रोटेक्ट बेनिफिट्स स्क्रीन पर नेक्स्ट पर क्लिक करें। उसके बाद फेसबुक संभावित कमजोरियों के लिए आपके खाते को स्कैन करेगा और आपके द्वारा फेसबुक प्रोटेक्ट को ऑन करने पर सुझाव देगा कि क्या ठीक किया जाए। फिक्स नाउ पर क्लिक करें और फेसबुक प्रोटेक्ट को ऑन करने के लिए ऑन-स्क्रीन निर्देशों का पालन करें।

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

PoK में गृहयुद्ध जैसे हालात, मुजफ्फराबाद में हिंसा, फायरिंग और आंसू गैस के गोले से हड़कंप, धारा 144 लागू

अयोध्या ने फिर रचा कीर्तिमान! 30 लाख से ज्यादा दीपों से जगमगाई रामनगरी

सीएम योगी का अखिलेश पर बड़ा हमला! रामभक्तों पर गोली चलाने वाले अयोध्या आएं, लेकिन माफी मांगकर

अगला लेख