ramcharitmanas

सिर्फ 4 घंटे में बन जाएगा PAN CARD, जानिए कैसे...

Updated: बुधवार, 5 दिसंबर 2018 (09:26 IST)
अब आपको पैन कार्ड बनवाने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरमैन सुशील चंद्रा ने कहा कि टैक्स डिपार्टमेंट 4 घंटे में पैन कार्ड देने की योजना पर कार्य कर रहा है। कुछ समय बाद हम 4 घंटे में पैन देना शुरू कर देंगे।
 
चन्द्रा का कहना है कि इसमें आपको आधार पहचान देनी होगी और आपको 4 घंटे में ही E-PAN मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों को पैन कार्ड के लिए 10 दिनों तक इंतजार नहीं करना होगा। सुशील चंद्रा ने बताया कि नोटबंदी का असर है कि आयकर रिटर्न करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
 
गौरतलब है कि सीबीडीटी ने अप्रैल 2017 में E-PAN की सुविधा लांच की थी। इसमें हर आवेदक को ई-मेल के जरिए पैन कार्ड की सॉफ्ट कॉपी पीडीएफ फॉर्मेट में भेजी जाती है।
 
क्या होता है PAN : PAN यानी परमानेंट अकाउंट नंबर 10 कैरेक्टर का अल्फान्यूमेरिक नंबर होता है। इससे इनकम टैक्सदाताओं की जानकारी टैक्स डिपार्टमेंट को मिलती है। पैन कार्ड की सहायता से सरकार नागरिकों का वित्तीय लेखा-जोखा रखती है।
 
PAN CARD में 10 कैरेक्टर का एक नंबर दर्ज रहता है जिसके जरिए किसी की बड़ी वित्तीय गतिविधियों का पता लगाया जा सकता है। बड़े फाइनेंशल ट्रांजेक्शन और इनकम टैक्स रिटर्न भरने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को करने के लिए PAN CARD की आवश्यकता होती है।

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख