suvichar

खबरी पर मिलेगी आपको ताजा खबरें

Updated: रविवार, 17 दिसंबर 2017 (15:04 IST)
लखनऊ। देश में डिजिटल ऑडियो समाचार सेवा 'खबरी' की शुरुआत उत्तरप्रदेश से की जा रही है। 'खबरी' एंड्रॉइड न्यूज एप्लीकेशन है जिससे आप जहां चाहे ताजा समाचार सुन सकते हैं। 'खबरी' फिलहाल हिन्दी एवं अंग्रेजी में उपलब्ध है। यह राष्ट्रीय समाचारों के साथ ही क्षेत्रीय खबरें भी उपलब्ध कराएगा।
 
इस चरण में उत्तरप्रदेश के 5 जिलों लखनऊ, इलाहाबाद, वाराणसी, आजमगढ़ और गोरखपुर से शुरुआत की जा रही है। शीघ्र ही यह सेवा प्रदेश के सभी जिलों के लिए उपलब्ध रहेगी। इसकी शुरुआत करने वालों का दावा है कि देश की यह पहली डिजिटल ऑडियो समाचार सेवा है।
 
खराब नेटवर्क होने के बावजूद 'खबरी' पर ऑफलाइन मोड में भी समाचार सुन सकते हैं, साथ ही एक क्लिक में अपनी रुचि के सारे समाचार सुन सकते हैं। एप्लीकेशन में राशिफल, बॉलीवुड गॉसिप इत्यादि भी सुन सकते हैं। 'खबरी' की न्यूज ट्रैक एवं कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय समाचार स्रोतों के साथ पार्टनरशिप है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'स्टार्टअप इंडिया कैम्पेन' से प्रभावित होकर इसकी शुरुआत तीन युवकों पुलकित शर्मा, अंकित राय और संदीप सिंह ने की। (वार्ता)

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

Priya Adhikari कौन हैं , नेपाल बाढ़ के बीच 6 दिन में किए 100 रेस्क्यू मिशन, सैकड़ों जिंदगियां बचाईं

मथुरा में जन्माष्टमी पर्व को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 41 हजार करोड़ रुपये के कार्यों को दी स्वीकृति, जानें कैबिनेट ने और क्या-क्या लिए निर्णय?

India-Russia Defence Deal : भारत को S-500 और Su-57 की पेशकश, रूस ने बढ़ाया रक्षा सहयोग का हाथ

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी, रोशनपुरा चौराहे पर किया चक्काजाम

अगला लेख