dharma sangrah
✕

आपके स्मार्टफोन पर अब नहीं होगा Cyber Attack, Software Crash का पता चला

Updated: सोमवार, 9 जून 2025 (18:01 IST)
साइबर सुरक्षा जांचकर्ताओं ने एक ऐसे ‘सॉफ्टवेयर क्रैश’ का पता लगाया है जो सरकार, राजनीति, तकनीक और पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने वाले कुछ लोगों के स्मार्टफोन को प्रभावित कर रहा था। ‘सॉफ्टवेयर क्रैश’ का मतलब है जब कोई प्रोग्राम या ऐप काम करना बंद कर देता है या कोई त्रुटिपूर्ण संदेश दिखाता है।
ALSO READ: Donald Trump : लॉस एंजिल्स धू-धूकर जल रहा, भारत-पाक सीजफायर का दावा करने वाले डोनाल्ड ट्रंप नहीं संभाल पा रहे खुद का देश, क्यों सड़कों पर आगजनी कर रहे हैं लोग
यह ‘सॉफ्टवेयर क्रैश’ पिछले साल के अंत में शुरू हुआ था और 2025 तक चलता रहा। यह एक साइबर हमले की ओर इशारा करता है। इससे साइबर अपराधियों को उपयोगकर्ता के एक भी क्लिक के बिना फोन में हस्तक्षेप करने की अनुमति मिल सकती है।
 
साइबर हमलावरों ने अपनी पहचान के बारे में कोई सुराग नहीं छोड़ा, लेकिन साइबर सुरक्षा फर्म ‘आईवेरिफाई’ के जांचकर्ताओं ने पाया कि सभी पीड़ितों में कुछ समानता थी और वे चीन सरकार के हित वाले क्षेत्रों में काम करते थे और अतीत में चीनी साइबर अपराधियों द्वारा निशाना बनाए गए थे।
ALSO READ: Covid-19 के नए वैरिएंट XFG का कहर, 163 मामले, जानिए कितना खतरनाक, 6000 के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या
विदेशी साइबर अपराधी तेजी से स्मार्टफोन, अन्य मोबाइल उपकरण और उनके द्वारा उपयोग किए जाने वाले ऐप को अमेरिकी साइबर सुरक्षा में कमजोर कड़ी के रूप में पहचान रहे हैं।
ALSO READ: इजराइल ने ग्रेटा थनबर्ग के जहाज को लिया कब्जे में, हिरासत में सभी कार्यकर्ता, 20 लाख फिलिस्तीनियों पर अकाल का संकट
एक्सपर्ट्‍स का कहना है कि  इससे पता चलता है कि मोबाइल उपकरण और ऐप कितने असुरक्षित हैं और सुरक्षा संबंधी विफलताओं के कारण संवेदनशील जानकारी उजागर हो सकती है। राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी एवं गूगल के पूर्व साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ और अब ‘आईवेरिफाई’ के मुख्य परिचालन अधिकारी रॉकी कोल ने कहा कि इस समय दुनिया में मोबाइल सुरक्षा को लेकर खतरा है। Edited by: Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Indian Railways Rules: रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग बंद, रेलवे ने क्यों दिया निर्देश?

Electric Scooters : आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर है? Ola, Honda और TVS के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की देखें खूबियां

Jio Listing : पहले ही दिन 26.81% उछला जियो का शेयर, निवेशकों की संपत्ति ₹2.76 लाख करोड़ बढ़ी

DA Hike 2026 : केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, पेंशनधारकों को भी दिवाली से पहले तोहफा

MLC Election Results 2026: यूपी, बिहार में MLC चुनाव परिणामों ने चौंकाया, जानिए कहां किसका पलड़ा भारी?

सभी देखें

बसों में शहर-गांव का सफर सुविधाजनक बना रही मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

वाणी साहित्य उत्सव का आगाज, पहले दिन युद्ध, स्त्री विमर्श और एआई के दौर में लेखन पर हुआ मंथन

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

अगला लेख