dharma sangrah
✕

ChatGPT ऐप भारत में लॉन्च, Download तो करें लेकिन रखें ये सावधानियां

Updated: बुधवार, 26 जुलाई 2023 (17:43 IST)
chatgpt android app india launch  : ChatGPT APP भारत में लॉन्च कर दिया गया है। OpenAI ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए चैटजीपीटी का ऐप लॉन्च कर दिया है। कुछ दिन पहले ही कंपनी ने प्लेस्टोर पर चैट जीपीटी ऐप के लिए प्री-आर्डर पेज लाइव कर दिया था।

भारत के साथ ही ब्राजील, यूएस और बांग्लादेश में भी इस ऐप को कंपनी ने लॉन्च किया है। आने वाले समय में बाकी देशों में भी इसे लाने की तैयारी है। भारतीय यूजर्स प्लेस्टोर पर जाकर इस ऐप (ChatGPT App) को डाउनलोड कर इसका उपयोग कर सकते हैं।
 
क्या हुआ इतना पॉपुलर : ओपनएआई ने पिछले साल ही ChatGPT लॉन्च किया था। इस चैटबॉट की पॉपुलैरिटी काफी हद तक बढ़ गई है। दुनियाभर में इसकी खूब चर्चा है। अब एंड्रॉइड फोन के लिए चैट जीपीटी ऐप लॉन्च कर दिया है। इसका इंटरफेस थोड़ा बदला हुआ है। लेकिन काम पहले की तरह ही करेगा। चैटबॉट ऐप से आप वेब की तरह ही सवाल-जवाब पूछ सकते हैं।
 
इस तरह करें ChatGPT App को डाउनलोड
 
 
ChatGPT पर पुराना अकाउंट है तो क्या करें 
पहले से ही चैटजीपीटी यूज कर रहे हैं तो पुराने अकाउंट से ही लॉगिन कर अपने पुराने कन्वर्सेशन आसानी से देख सतके हैं। मतबल आपने जो सवाल-जवाब पूछे होंगे, वह सब ऐप पर आपको मिल जाएगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चैट जीपीटी के दो वर्जन अभी मौजूद हैं। पहला चैट जीपीटी-3 बेस्ड है और दूसरा एडवांस GPT-4 है।
 
ये सावधानी रखना है जरूरी : एंड्रॉयड यूजर्स प्लेस्टोर से चैटजीपीटी ऐप डाउनलोड करते इस बात की सावधानी रखें कि उसी ऐप को फोन में इंस्टॉल करें जो ओपन एआई की तरफ से पब्लिश हुआ है। गलत ऐप डाउनलोड करने से डेटा लीक या हैक होने का रिस्क है। प्लेस्टोर में एक ही नाम से कई ऐप मौजूद हैं, इसलिए सावधानी से इस ऐप को इंस्टॉल करें। Edited By : Sudhir Sharma

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

हल्द्वानी में तैयार हो रही उत्तराखंड की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, युवाओं को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

तमिलनाडु में 'कार्तिगई दीपम' पर मचा घमासान! पवित्र स्तंभ पर दीप न जलाने से भड़का गुस्सा, BJP का बड़ा आरोप

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

कश्मीर में गहराता जल संकट, बदलता मौसम फिर से डराने लगा कश्‍मीरियों को

दुनिया की सबसे ताकतवर खुफिया एजेंसी भी सुरक्षित नहीं! CIA के सिस्टम में हैकर्स ने लगाई सेंध

अगला लेख