sundarkand

बीएसएनएल से यूजर्स को मिलेगी यह बड़ी सुविधा

Updated: मंगलवार, 29 अगस्त 2017 (21:38 IST)
नई दिल्ली।  बीएसएनएल अगले मार्च 2019 तक देशभर में एक लाख वाईफाई स्पॉट स्थापित करेगी। कंपनी के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमारी मार्च 2019 तक देशभर में एक लाख वाईफाई स्पॉट स्थापित करने की योजना है। इसमें से 25,000 वाईफाई स्पॉट ग्रामीण इलाकों में होंगे। उन्होंने कहा कि सार्वभौम सेवा दायित्व कोष (यूएसओएफ) ग्रामीण इलाकों में वाईफाई हाटस्पॉट के लिए वित्तीय मदद उपलब्ध करवाएगा।
 
उन्होंने कहा कि कंपनी 70,000 वाईफाई हाटस्पॉट स्थापित करने में लगभग 1800 करोड़ रुपए निवेश करेगी और यूएसओएफ 900 करोड़ रुपए का कोष देगा। इसमें 25000 हाटस्पॉट हेतु तीन साल के लिए परिचालन व रखरखाव की लागत शामिल है।
 
श्रीवास्तव ने कहा कि राजस्व भागीदारी मॉडल में बीएसएनएन को पूंजी में निवेश की जरूरत नहीं है। वहां हम केवल बैंडविड्थ उपलब्ध करवाएंगे। इस अवसर पर उन्होंने कंपनी का जीएसटी एप्लीकेशन पेश किया। रिटर्न फाइल करने के साथ जीएसटी से जुड़ी अन्य सेवाओं के लिए इस वेब आधारित एप का इस्तेमाल स्मार्टफोन, टेबलेट व कंप्यूटर के जरिए भी किया जा सकेगा। कंपनी जल्द ही इसका मोबाइल एप भी पेश करेगी।
 
बीएसएनएल के महाप्रबंधक (वित्त) वाईएन सिंह ने बताया कि यह प्रीपेड सेवा है। इस एप्लीकेशन का मोबाइल संस्करण या मोबाइल एप भी बना रही है जो कि महीनेभर में आने की संभावना है। कंपनी यह एप अंग्रेजी के साथ साथ हिन्दी व कुछ क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध करवाएगी। (वार्ता)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

केरल में ओणम पर शराब बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 8 दिनों में 771 करोड़ रुपए की बिक्री

Raksha Bandhan 2026 : बहनों के लिए फ्री बस सेवा, 1,200 रुपए तक प्रोत्साहन पाएंगे चालक-परिचालक

CM योगी का सख्त निर्देश- विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक्सप्रेसवे से डिजिटल लाइब्रेरी तक काम समय पर पूरा करें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

अगला लेख