dharma sangrah
✕

सावधान! KBC के नाम पर चल रहा है बड़ा स्कैम, WhatsApp पर आया एक मैसेज कर सकता है आपका बैंक अकाउंट खाली!

Updated: सोमवार, 11 अक्टूबर 2021 (15:26 IST)
कौन बनेगा करोड़पति काफी लोकप्रिय शो है। KBC के नाम पर एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। WhatsApp पर आजकल एक मैसेज काफी वायरल हो रहा है। इस मैसेज में लोगों को पैसे जीतने का लालच दिया जा रहा है। लालच में फंसाकर उनसे रुपए लूटे जा रहे हैं। KBC के नाम पर WhatsApp पर लोगों को एक मैसेज भेजा जा रहा है। यह मैसेज ‘ऑल इंडिया सिम कार्ड लकी ड्रॉ कम्पटीशन’ के टाइटल से भेजा गया है। इसमें फर्जी लॉटरी की डिटेल दी गई है।
 
मैसेज में कहा गया है कि जिस यूजर को यह WhatsApp नंबर भेजा गया है, उसे लकी ड्रॉ के लिए चुना गया है। आपके नंबर पर 25 लाख रुपए की लॉटरी लगी है। मैसेज के साथ आपको कुछ डिटेल्स भी दी गई हैं जिसमें उनकी कंपनी के मैनेजर का नंबर है। मैनेजर के नंबर पर सिर्फ WhatsApp कॉल ही की जा सकती है जिसके बाद वह आगे की प्रक्रिया के बारे में आपको पूरी जानकारी देगा।

 
WhatsApp का यह मैसेज पूरी तरह से फर्जी है। इस तरह का कोई लकी ड्रॉ कम्पटीशन KBC की टीम द्वारा नहीं चलाया जा रहा है। KBC के प्रसारण के दौरान भी समय-समय पर इस तरह की धोखाधड़ी से दर्शकों को सावधान किया जाता है। अगर आप भी इस तरह का कोई मैसेज आया है तो सावधान रहिए। इस मैसेज से आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है।
 
मैसेज आए तो क्या करें?
 
अगर आपके WhatsApp नंबर पर भी इस तरह का कोई मैसेज आया है तो गलती से भी उस पर जवाब न भेजें।
 
मैसेज में दिए गए अनजान नंबर से संपर्क साधने की कोशिश न करें और न ही मैसेज में दिए गए प्रोसेस को फॉलो करें।
 
किसी अनजान नंबर पर मांगने पर अपनी बैंक अकाउंट की जानकारियां भी नहीं देनी चाहिए।
 
अगर आपने अपने अकाउंट की जानकारी पहले ही दे दी है, तो इस बारे में अपने बैंक को तुरंत सूचना दें।
 
इस तरह के मैसेज की रिपोर्ट आप CyberCrime.gov.in पोर्टल कर सकते हैं।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

खाना नहीं मिलने पर Indore में हिंसक हो रहे कुत्‍ते, साढ़े 3 हजार लोगों पर हमला, प्रशासन क्‍यों नहीं करता व्‍यवस्‍था?

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

दावेदारों की मौजूदगी में खुलेगी लालबाग की 100 किलो की तिजोरी, एक महिला और खासगी ट्रस्‍ट ने किया दावा

अगला लेख