Daily Horoscope

IIT-मद्रास में 5G कॉल का सफल परीक्षण, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया लॉन्च

Updated: गुरुवार, 19 मई 2022 (21:42 IST)
चेन्नई। IIT मद्रास में 5G कॉल का सफल परीक्षण किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 5G वॉइस और वीडियो कॉल की। संपूर्ण एंड टू एंड नेटवर्क भारत में डिजाइन किया गया है। केंद्रीय मंत्री ने 5G कॉल टेस्टिंग का एक वीडियो भी ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया।
 
खुद का ढांचा हो जाएगा तैयार : केंद्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि इस वर्ष सितंबर-अक्टूबर तक भारत का खुद का 5जी ढांचा तैयार हो जाएगा।  भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में वैष्णव ने कहा कि भारत का स्वदेशी दूरसंचार ढांचा ‘बड़ी आधारभूत प्रौद्योगिकी प्रगति' का दर्शाता है।
 
उन्होंने इस दौरान दुनिया के देशों से लागत और गुणवत्ता में लाभ के लिहाज से भारत के स्वदेशी दूरसंचार ढांचे को सक्रिय रूप से देखने का आग्रह भी किया। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि ऐसी दुनिया में डिजिटल अंतर को कम करना और भी महत्वपूर्ण हो गया है, जहां आर्थिक वृद्धि में प्रौद्योगिकी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
<

भारत में विकसित 4G और 5G नेटवर्क, प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सिद्ध करने का प्रयास है। https://t.co/F3OO9vz6vr

— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) May 19, 2022 >
उन्होंने कहा कि सरकार समावेशी विकास को सुनिश्चित करने के लिए सभी तरह के कदम उठा रही है। वैष्णव ने कहा कि 5जी ढांचा बहुत अच्छी स्थिति में है और यह अग्रिम चरण में है। करीब सितंबर-अक्टूबर तक भारत का अपना 5जी ढांचा तैयार जाएगा। 

Show comments

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

ममता बनर्जी की पार्टी को मिला नया नाम 'ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस', फुटबॉल खिलाड़ी होगा चुनाव चिन्ह, जानें बागी गुट क्या सिंबल मिला

मोदी जी के दीये बुझाएंगे देश के छात्र, चीन का सिस्‍टम लागू करना चाहती है सरकार, राहुल की सभा से पहले इंदौर में बोली कांग्रेस

Nandigram Bypoll : नंदीग्राम उपचुनाव में बड़ा ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

Nandigram bypoll 2026 : नंदीग्राम की लड़ाई में नया मोड़, प्रत्याशी ने वापस लिया नॉमिनेशन, ममता ने किया कांग्रेस का समर्थन, अब मैदान में INDIA ब्लॉक

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

अगला लेख