biodatamaker
✕

Apple की वार्षिक डेवलपर कॉन्फ्रेंस, ये प्रोडक्ट्‍स हो सकते हैं लांच

Updated: शनिवार, 2 जून 2018 (22:31 IST)
एप्पल की वार्षिक डेवलपर कॉन्फ्रेंस का आयोजन 4 से 8 जून से होने जा रहा है। इस आयोजन में एप्पल नए प्रोडक्ट्‍स और नए अपडेट पेश करेगा। MacBook Pro, watchOS 5, MacOS 10.14, iPhone SE 2 और iOS 12 जैसे फीचर पेश कर सकता है। खबरों के मुताबिक TvOS के साथ AirPower जैसे प्रोडक्ट्स भी लांच किए जा सकते हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
 
 
यह इवेंट 4 जून को रात 10.30 बजे सैन जोंस में में आयोजित किया जा रहा है। पिछले साल भी WWDC 2017 को यहां आयोजित किया गया था।
 
* एप्पल इस इवेंट में अपना नया ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 12 पेश कर सकती है और iPhone X के बाद यह iOS का पहला बड़ा अपडेट होगा इसलिए इसमें कुछ खास फीचर्स दिए जा सकते हैं।
 
* कंपनी इस डेवेलपर कॉन्फ्रेंस में iPhone SE का अगला वेरिएंट iPhone SE 2 पेश कर सकती है। 2016 में 4 इंच की डिस्पले वाला iPhone SE लांच किया गया था। 
 
* एप्पल वॉच ओएस में इस बार बड़े बदलाव किए जाएंगे और म्यूजिक के लिए स्पॉटिफाई का भी सपोर्ट दिया जाएगा। इससे यूजर्स को और बेहतर अनुभव मिलेगा।
 
* 2018 की डेवेलपर कॉन्फ्रेंस सिरी को पहले से बेहतर किए जाने की उम्मीद है, इसमें कुछ नए फीचर्स को शामिल किया जा सकता है।
 
* एप्पल WWDC 2018 के दौरान डेस्कटॉप सॉफ्टवेयर को भी अपडेट करने की घोषणा कर सकती है।

Show comments

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

ट्रंप का बड़ा एलान, पहले से अलग होगी भारत से ट्रेड डील

100 मिनट में 100% सब्सक्राइब, देश के सबसे बड़े जियो IPO की धमाकेदार ओपनिंग

टाइगर नहीं सलमान थे असली टारगेट, शूटर्स ने की थी घर की रेकी

पेरिस से लौटे पंजाब सीएम भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर 3 घंटे रोका, काटा 50 हजार का चालान

मेरठ में 200 करोड़ रुपए के निवेश से स्थापित होगी क्रिटिकल मिनरल और रेयर अर्थ रिफाइनरी

अगला लेख