suvichar

15 सितंबर को होगा Apple का वर्चुअल इवेंट, 4 नए iPhones हो सकते हैं लांच

Updated: मंगलवार, 8 सितम्बर 2020 (23:48 IST)
एपल (Apple) ने अपने वर्चुअल इवेंट का अधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है। इवेंट 15 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। खबरों के अनुसार इसमें 4 नए iPhones लॉन्च किए जा सकते हैं। इसके अलावा इवेंट में Apple वॉच सीरीज 6 के भी लांच होने की खबरें आ रही हैं।

कोरोना वायरस महामारी के  कारण यह इवेंट पूरी तरह से वर्चुअल आयोजित होगा। इसे ऑनलाइन देखा जा सकेगा। इस बार यह इवेंट डिजिटल ओनली ही होगा। इवेंट की टैगलाइन Time Flies रखी गई है, जिससे यह तो पता चलता ही है कि इसमें नई एप्पल वॉच तो आने वाली है ही।

इसके अलावा इस इवेंट में अपडेटिड iPad Air और एक स्माल साइज़ का HomePod भी लॉन्च हो सकता है। Apple की ओर  से इस साल iPhone के चार मॉडल लॉन्च किए जाने के कयास लगाए जा रहे थे। तीन अलग-अलग स्क्रीन आकारों में ये चार आईफोन 12 मॉडल हो सकते हैं- 5.4 इंच का आईफोन 12, 6.1 इंच का आईफोन 12 मैक्स, 6.1 इंच का आईफोन 12 प्रो और 6.7 इंच का आईफोन 12 प्रो मैक्स। सभी चार नए आईफोन Apple के A14 बायोनिक चिपसेट की बात भी सामने आ रही थी।
ALSO READ: Apple ने टाली आईफोन सॉफ्टवेयर में नए एंटी सर्विलेंस टूल को लागू करने की योजना
खबरों के मुताबिक कंपनी इस दौरान एक ब्रैंडिड ओवर द ईयर हेडफोन्स से भी पर्दा उठाएगी। Apple वॉच सीरीज 6 को कंपनी नए ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग फीचर के साथ लेकर आएगी और इसमें इम्प्रूव्ड स्लीप ट्रैकिंग फीचर भी मौजूद होगा। इसके अतिरिक्त फास्ट प्रोसैसर के भी मिलने की उम्मीद है।

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

इंदौर में अमृत ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 17 ठिकानों पर छापे मारे, रिकॉर्ड खंगाल रही टीमें

अनंत अंबानी ने पूरा किया वादा, तिरुमला को मिलीं 25 इलेक्ट्रिक बसें; श्रद्धालुओं का सफर होगा आसान

सांवेर में भयानक हादसा, जर्जर मकान की दीवार गिरी, मलबे में दबने से 3 की मौत, 2 घायल, रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन जारी

इंदौर कलेक्टर को धन्यवाद देने भजिए-परांठे लेकर पहुंची द्वारिका, ये थी थैंक यू कहने की वजह

माफिया की तरह खत्म हुआ इंसेफेलाइटिस, गोरखपुर में बोले CM योगी

अगला लेख