dharma sangrah
✕

आईफोन 8 के बारे में बड़ा खुलासा...

Updated: बुधवार, 30 अगस्त 2017 (17:58 IST)
नई दिल्ली। एपल के आईफोन 8 के बारे में यूजर्स की बेसब्री बढ़ती जा रही है। एपल के इस फोन के बारे में खबरें आ रही हैं कि यह फोन। 12 सितंबर को लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की कीमत 999 डॉलर (लगभग 64,000) रुपए होने की बात कही जा रही है। हालांकि अभी भी एपल ने इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग और इसकी कीमत के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। सितंबर में होने वाले इवेंट में 3 नए आईफोन वेरियंट और एपल वॉच के लांच होने की उम्मीद है
 
खबरों के मुताबिक आईफोन 8 के बेस वेरियंट की कीमत 999 डॉलर (करीब 64,000 रुपए) हो सकती है जबकि ज्यादा स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 1,100 डॉलर (करीब 70,400 रुपए) हो सकती है। यदि आईफोन 8 इस कीमत पर लांच होता है तो यह एपल का अब तक का सबसे महंगा स्मार्टफोन होगा। अभी आईफोन 7 प्लस का 256 जीबी वेरिएंट सबसे महंगा है और 969 डॉलर (करीब 62,000 रुपए) में अमेरिका में उपलब्ध है। आईफोन 8 को 64 जीबी, 256 जीबी और 512 जीबी वेरिएंट में आ सकता है। 
 
खबरों के मुताबिक आईफोन 8 फेशियल रिकग्निशन और वायरलैस चार्जिंग जैसे फीचर्स से लैस होगा। एक अन्य रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एपल टीवी सेटटॉप बॉक्स भी लांच करेगी। इसमें 4K कंटेट स्ट्रीम करने की क्षमता होगी और इसमें एक तेज प्रोसेसर भी दिया जाएगा।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख