Daily Horoscope
✕

iPhone की चोरी और खोने पर ना घबराएं, Apple ने शुरू हुआ एक नया प्लान

Updated: बुधवार, 19 नवंबर 2025 (18:00 IST)
एप्पल ने भारत में एप्पलकेयर प्लस ऑप्शंस के विस्तार का ऐलान किया। इसमें अब आईफोन चोरी होने या खो जाने पर भी कवरेज का लाभ मिलेगा। कंपनी ने बताया कि इसके तहत आईफोन के चोरी होने या खो जाने पर भी ग्राहकों को एप्पलकेयर प्लस का लाभ मिल सकेगा।

ग्राहक मासिक या वार्षिक एप्पलकेयर प्लस प्लान ले सकेंगे। उनके पास अपने एप्पल प्रोडक्ट्स की सुरक्षा के बारे में अब अधिक विकल्प और लचीलापन उपलब्ध होगा, वे जब तक चाहें इसे एक्टिवेट रख सकते हैं और जब चाहें सबस्क्रिपशन आगे जारी नहीं रखने का फैसला कर सकते हैं। 
ALSO READ: WhatsApp के 3.5 अरब यूजर्स क्यों खतरे में, क्या डेटा हो गया लीक, सामने आई चौंकाने वाली जानकारी
कंपनी ने एप्पलकेयर प्लस सदस्यता के लिए पेमेंट प्लान को भी मजबूत किया है। पहले उपलब्ध वार्षिक भुगतान विकल्प के अलावा 799 रुपए से शुरू होने वाली मासिक योजना की शुरुआत की है। कंपनी के मुताबिक आईफोन के लिए चोरी या नुकसान के साथ एप्पलकेयर प्लस की शुरुआती कीमत 799 रुपए है। योजना की लागत फोन की कीमत और श्रेणी के आधार पर अलग-अलग होगी। कंपनी की लेटेस्ट आईफोन-17 सीरीज की कीमत 82,900 रुपए से 2,29,900 रुपए के बीच है। एप्पल ग्राहकों को एक योजना की सदस्यता लेने के लिए 60 दिन का समय भी मिलेगा, जो पहले ग्राहकों को केवल डिवाइस खरीदते समय ही दी जाती थी।  Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

राहुल फुस्स रॉकेट तो अखिलेश हार के बहानेबाज, EVM और SIR को लेकर विपक्ष पर बरसे CM योगी

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

सभी देखें

Top News 5 November: ईरान युद्ध की वजह से हारे ट्रंप, अग्निपथ योजना में बदलाव और मेटा पर FIR

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

देश के नंबर-1 CM बने योगी आदित्यनाथ, 897 अंकों के साथ 'बेस्ट सीएम सर्वे 2026' में किया टॉप

नकली किन्नरों और बांग्लादेशी घुसपैठियों से रहें सावधान! किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी की अपील

National Conference में बढ़ी बगावत, 10 विधायकों की फिर बैठक, उमर अब्दुल्ला के सामने नई चुनौती

अगला लेख