manglik dosh calculator
✕

Bharti Airtel की बड़ी हिस्सेदारी खरीद सकती है Amazon, 2 अरब डॉलर की हो सकती है डील

Updated: गुरुवार, 4 जून 2020 (19:02 IST)
नई दिल्ली। ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन (Amazon) भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) की बड़ी हिस्सेदारी खरीद सकती है। खबरों के अनुसार दोनों कंपनियों में डील को लेकर शुरुआती बातचीत का दौर जारी है। खबरों के मुताबिक यह डील 2 अरब डॉलर में हो सकती है।
 
 
रॉयटर्स के मुताबिक भारती एयरटेल और अमेजन के बीच बातचीत प्रारंभिक दौर में है और डील की शर्तें बदल सकती हैं। हालांकि डील को लेकर अमेजन ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर यह डील हो जाती है तो एयरटेल के लिए ये काफी राहत भरा कदम होगा, क्योंकि कंपनी इस निवेश से भारत में अपने विस्तार पर काम कर पाएगी।
 
खबरों के मुताबिक अगर दोनों कंपनियों में डील पर पूरी तरह से सहमति बन जाती है तो अमेजन मौजूदा भाव पर करीब 5 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद सकती है। माना जा रहा है कि डील की वैल्यू करीब 15 हजार करोड़ रुपए हो सकती है।
 
इस समय एयरटेल के पास करीब 30 करोड़ ग्राहक हैं। देश में सबसे ज्यादा ग्राहक रिलायंस जियो के पास हैं। अप्रैल में सबसे पहले फेसबुक ने रिलायंस जियो में 44 हजार करोड़ के करीब भारी निवेश किया था। उसके बाद से अब तक कंपनी में 5 निवेशक 78 हजार करोड़ का निवेश कर चुके हैं।
 
भारत में पकड़ बनाने की कोशिश : अमेजन के लिए भारत एक बड़ा बाजार है। कंपनी अपनी पकड़ बनाने के लिए लगातार निवेश कर रही है। खबरों के अनुसार अमेजन की भारत में 650 करोड़ डॉलर (करीब 48 हजार करोड़ रुपए) के निवेश की योजना है।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

INDIA ब्लॉक में पड़ी दरार, परिसीमन बिल पर शरद पवार ने कांग्रेस से अलग चली चाल, मोदी सरकार को मिलेगा फायदा!

Electric Scooter : लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

मंडी विवाद में फूठी कोठी बना अखाड़ा, जीतू पटवारी व्‍यापारियों के समर्थन में पहुंचे, बवाल के चलते भारी पुलिस बल तैनात

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

अगला लेख