biodatamaker
✕

Nisarg Cyclone Effect : जून में सर्दी का अहसास, भोपाल में रिकॉर्ड 17 डिग्री लुढ़का पारा, 27 जिलों में रेड अलर्ट

इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में 10 डिग्री से अधिक गिरा दिन का पारा

Updated: गुरुवार, 4 जून 2020 (19:01 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में निसर्ग तूफान का खासा असर देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश का दौरा जारी है। तूफान के चलते मौसम विभाग ने प्रदेश के 27 जिलों में भारी बारिश और अति भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।
 
निसर्ग तूफान के असर के चलते लगातार बारिश होने से भोपाल मे दिन का तापमान में 17 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। जबकि मिनिमम तापमान 21.4 रिकॉर्ड किया इस लिहाज से रात और दिन के तापमान लगभग बराबर रहा जो कि जून के पहले सप्ताह में गुरुवार सीजन का सबसे ठंडा दिन भी रहा जो कि एक रिकॉर्ड है। 
 
वहीं इंदौर में अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है जो सामान्य से 12 डिग्री कम था वहीं जबलपुर और ग्वालियर में अधिकतम तापमान में 10 डिग्री की रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई है। सामान्य तौर जून के पहले सप्ताह में मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप दिखाई देता है लेकिन इस बार निसर्ग तूफान के चलते पारे में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई है। 
तूफान के चलते रेड अलर्ट – रीवा, सीधी, सिंगरौली, सतना, अनूपपुर,शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, विदिशा, रायसेन, सीहोर, भोपाल, होशंगाबाद, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, अशोकनगर

तूफान के असर के चलते भोपाल, रीवा, सतना सहित विंध्य, महाकौशल और मालवा के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है जिससे लोगों को भीषण गर्मी से जहां राहत मिली है वहीं सामान्य जनजीवन पर भी असर पड़ा है। मौसम विभाग की मानें तो मध्यप्रदेश में 1980 के बाद किसी तूफान का इतना असर देखने को मिल रहा है।

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख