Hanuman Chalisa

Airtel ने पोस्टपेड प्लान में किया बदलाव, 499 रुपए से कम के प्लान हटाएगी

मंगलवार, 14 मई 2019 (21:04 IST)
नई दिल्ली। दूरसंचार कंपनी भारती Airtel ने अपने पोस्टपेड प्लान में बदलाव किया है। इस कदम के तहत कंपनी का इरादा 499 रुपए से कम के प्लान को धीरे-धीरे हटाना और प्लानों की संख्या सीमित रखना है। 
 
एक सूत्र ने कहा कि इस कदम का मकसद प्लानों का सरलीकरण करना है। इससे कंपनी की मोबाइल उपभोक्ताओं से प्राप्तियां बढेंगी और औसत राजस्व प्रति ग्राहक (एआरपीयू) में सुधार होगा।
 
सूत्र ने कहा कि कंपनी 499 रुपए से कम के पोस्टपेड प्लान को धीरे-धीरे हटा रही है। अन्य प्लान पैक में कुछ अधिक खर्च करने के इच्छुक उपभोक्ताओं के लिए अधिक मूल्य और डिजिटल सामग्री है। 
 
शुरुआत में कंपनी ने 299 रुपए का प्लान समाप्त किया है। धीरे-धीरे कंपनी 349 और 399 रुपए के पोस्टपेड प्लान हटाएगी। यहां तक कि 499 रुपए से अधिक के प्लान की संख्या भी घटकर तीन क्रमश: 749 रुपए, 999 रुपए और 1,599 रुपए रह जाएगी।
 
इस बारे में संपर्क करने पर कंपनी के प्रवक्ता ने कोई टिप्पणी करने से इंकार किया। कंपनी के उपभोक्ताओं की संख्या 31 दिसंबर, 2018 तक 28.4 करोड़ थी। कंपनी फिलहाल राइट्स इश्यू के जरिए 25,000 करोड़ रुपए जुटाने की प्रक्रिया में है।

Show comments

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

LIVE: लोकसभा दोपहर 12 बजे तक स्थगित, CJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना से ग्रामीण क्षेत्रों को मिली रफ्तार, यूपी के गांवों तक पहुंच रही बस सेवा

शेयर बाजार में हाहाकार: अमेरिका-ईरान युद्ध से सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा टूटा, कच्चा तेल 90 डॉलर के पार

आज से मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, UCC बिल पेश करेगी सरकार, जानें बिल का खास बातें?

झाबुआ के किसानों से ऑनलाइन मिले सीएम डॉ. मोहन यादव, कहा- अन्नदाता के साथ खड़ी सरकार

अगला लेख