sawan somwar

2.5 करोड़ एंड्रॉयड फोन पर हमला कर चुका है 'एजेंट स्मिथ', आपके मोबाइल में भी हो सकता है यह खतरनाक वायरस

Updated: गुरुवार, 11 जुलाई 2019 (13:27 IST)
आपके एंड्रॉयड मोबाइल फोन पर इस समय खतरनाक वायरस 'एजेंट स्मिथ' के हमले का खतरा मंडरा रहा है। साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी चेक प्वाइंट रिसर्च ने दावा किया कि दुनिया के 2.5 करोड़ एंड्रॉयड फोन ‘एजेंट स्मिथ’ नाम के एक वायरस की चपेट में आ गए हैं। भारत में लगभग 1.5 करोड़ स्मार्टफोन इस वायरस से संक्रमित है।
 
कंपनी ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया कि यह वायरस बिना फोन यूजर्स की जानकारी में आए उसमें इंस्टॉल सभी एप्लिकेशन को हटाकर उनका संक्रमित संस्करण अपलोड कर देता है। यह मैलवेयर गूगल ऐप्स के रूप में दिखता है इस वजह से इसका पता लगाना मुश्किल हो जाता है। हालांकि उसने गूगल के साथ इस वायरस से निपटने के लिए काम किया है। इस रिपोर्ट के पेश किए जाने के समय तक गूगल प्ले स्टोर से सभी संक्रमित एप हटा दिए गए हैं।
 
इस तरह हमला करता है यह वायरस : चेक प्वाइंट के थ्रेट डिटेक्शन रिसर्च के प्रमुख जोनाथन शिमोनोविक ने कहा कि यह मैलवेयर बहुत चुपके से यूजर द्वारा इन्स्टॉल किए गए ऐप्लीकेशन को टारगेट करता है जिसकी वजह स सामान्य एन्ड्रॉयड फोन के लिए इससे निपटना आसान नहीं रहता। इस वायरस ने हिंदी, अरबी, रूसी, इंडोनेशियाई भाषा का उपयोग करने वालों के मोबाइल फोन का निशाना बनाया है। इसी वजह से भारत में सबसे ज्यादा 1.5 करोड़ लोग इस वायरस की चपेट में है।
 
डुप्लीकेट वर्जन की मदद से चुराते है निजी डेटा : वायरस के जरिए वॉट्सऐप के साथ दूसरे ऐप्स हैक कर लिया जाता है। फिर उनकी जगह डुप्लीकेट वर्जन इन्स्टॉल हो जाता है। इसका पता यूजर्स को नहीं चलता। बाद में इन डुप्लीकेट वर्जन की मदद से हैकर्स यूजर्स का निजी डेटा चोरी कर सकते है।
 
 

Show comments

लॉन्च हुआ सस्ता 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स

MG Hector Tomahawk PHEV लॉन्च, 1100 KM से ज्यादा की रेंज, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या होती है फ्लैश फ्लड? क्यों पहाड़ों से अचानक आता है बर्बादी का सैलाब और नेपाल प्रलय से भारत क्यों है अलर्ट पर

Gen Alpha मैदान में, पटना BPSC प्रदर्शन में 6 साल का आदित्य आया सुर्खियों में, CM सम्राट चौधरी के इस्तीफे की कर दी मांग

नितिन गडकरी का संन्यास वाला बयान संगठन के बाद सरकार में पीढ़ी परिवर्तन का संकेत?

सभी देखें

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

अगला लेख