sundarkand
✕

Aadhaar Card हो गया है गुम और साथ में नहीं है रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, तो इस प्रक्रिया से मिलेगा नया कार्ड

Updated: शनिवार, 8 जून 2019 (20:33 IST)
भारतीय नागरिकों के लिए Aadhaar Card पहचान का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसमें नाम, पते और अन्य चीजों के अतिरिक्त व्यक्ति की बायोमैट्रिक जानकारी भी रहती है। अगर आपका Aadhaar Card गुम हो गया है तो आपका मोबाइल नंबर उससे नहीं जुड़ा है तो या बदल गया है तो uidai की वेबसाइट पर 'ऑर्डर आधार रीप्रिंट' सेवा का लाभ उठा सकते हैं। आधार रीप्रिंट करने के लिए आपको 50 रुपए का भुगतान करना होगा। 
 
आप किसी परिजन या मित्र के लिए भी आधार ऑर्डर कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के तहत इंडिया पोस्ट द्वारा आधार कार्ड आपके द्वारा दिए गए पते पर पहुंच जाएगा। रीप्रिंट किया आधार उनके आधार में दिए गए पते पर भेजा जाता है। आइए जानते हैं क्या उसकी प्रक्रिया?
-  प्रक्रिया के दौरान आपको ओटीपी प्राप्त होगा तो ऐसे में अगर रजिस्टर नंबर मौजूद नहीं तो कोई बात नहीं है।
 
-आधार रीप्रिंट करवाने के लिए आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट www.uidai.gov.in पर जाना होगा।
 
- आधिकारिक वेबसाइट पर आपको Get Aadhaar वाले सेक्शन में दिखाई दे रहे ऑर्डर आधार रीप्रिंट (Order Aadhaar Reprint (Pilot Basis) का ऑप्शन दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना है।
- इसके बाद आधार नंबर, सिक्योरिटी कोड और रिक्वेस्ट ओटीपी पर क्लिक करना है। यहां आपको 2 विकल्प मिलेंगे। अगर आपके पास रजिस्टर मोबाइल नंबर नहीं है तो Do Not Have Registered Mobile Number पर टिक का निशान लगाने आप जो मोबाइल नंबर रजिस्टर करवाना चाहते हैं, वह डालकर सेंड ओटीपी करना होगा।
 
- सेंड ओटीपी पर क्लिक करने के बाद मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा जिसे स्क्रीन के दाहिनी तरफ दिख रहे OTP बॉक्स में डालना होगा।
 
OTP दर्ज करने के बाद Aadhaar Card का प्रीव्यू शो होगा। प्रीव्यू में नाम, जन्म की तारीख और पता आदि जैसी जानकारी दिखाई जाएगी। अगर आपने रजिस्टर मोबाइल नंबर से लॉग-इन नहीं किया है तो OTP डालने के बाद आपको आधार कार्ड का प्रीव्यू शो नहीं होगा।
 
- इसके बाद आपको मेक पेमेंट (Make Payment) पर क्लिक करना है और इसमें 50 रुपए का शुल्क लगेगा। आप चाहें तो डेबिट या क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या फिर यूपीआई (UPI) इनमें से किसी भी माध्यम के जरिए पैमेंट कर सकते हैं।

-भुगतान करने के बाद आधार कार्ड में दिए पते पर आपका कार्ड पहुंच जाएगा।
लेखक के बारे में
सुधीर शर्मा
सुधीर शर्मा विश्व के प्रथम हिन्दी न्यूज पोर्टल वेबदुनिया में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। इनके पास मीडिया और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में 20 से अधिक वर्षों का व्यापक अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत नईदुनिया से प्रूफ रीडर के रूप में की। 2012 से.... और पढ़ें

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

अहमदाबाद में 158 शरणार्थियों को मिली भारतीय नागरिकता, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने बांटे प्रमाण पत्र

उत्तराखंड को बड़ी सौगात: रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 100 MBBS सीटें, सीएम धामी ने दी जानकारी

फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही AI-2030 की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, एअर इंडिया फ्लाइट हाईजैक होने की अफवाह

LIVE: राहुल गांधी बोले, देश में तिरंगा फहराना कोई अपराध नहीं

CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के अभिजीत दिपके, कहा- देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात

अगला लेख