suvichar

दुनिया में इस देश ने 5जी शुरू करने में सबसे पहले मारी बाजी

Updated: गुरुवार, 4 अप्रैल 2019 (21:58 IST)
सियोल। पांचवीं पीढ़ी की मोबाइल सेवा यानी 5जी सेवा शुरू करने को लेकर चल रही दौड़ में दक्षिण कोरिया ने बाजी मार ली है। दक्षिण कोरिया की शीर्ष दूरसंचार कंपनियों ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने निर्धारित तिथि से दो दिन पहले बुधवार को ही राष्ट्रीय स्तर पर 5जी सेवाओं की शुरुआत कर दी।
 
दक्षिण कोरिया की तीन शीर्ष दूरसंचार कंपनियों एसके टेलीकॉम, केटी और एलजी यूप्लस ने बुधवार को स्थानीय समयानुसार रात 11बजे 5जी सेवाएं शुरू कीं। पहले 5जी सेवा शुरू करने के लिए 5 अप्रैल की तारीख रखी गई थी।
 
सबसे पहले 5जी सेवाएं प्रदान करने का खिताब हासिल करने के लिए दक्षिण कोरिया के साथ अमेरिका, चीन और जापान दौड़ में शामिल थे।
 
समाचार एजेंसी योनहैप ने कहा कि अटकलें हैं कि दक्षिण कोरिया की कंपनियों द्वारा देर रात 5जी सेवा शुरू करने के चलते अमेरिका की दूरसंचार कंपनी वेरिजॉन को अपनी 5जी सेवाएं जल्दी शुरू करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

एक कार्यक्रम के दौरान, वेरिजॉन ने बुधवार को ही शिकागो और मिनीपोलिस में अपनी 5जी सेवाओं की शुरुआत की। उसने निर्धारित तिथि से एक हफ्ते पहले सेवाएं शुरू कीं। योनहैप के मुताबिक, दक्षिण कोरिया ने अमेरिका से दो घंटे पहले 5जी सेवाओं की शुरुआत की।
 
दक्षिण कोरिया की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी एसके टेलीकॉम ने गुरुवार को घोषणा की है कि उसने 3 अप्रैल को 11 बजे अपनी 5जी सेवा शुरू कर दी। केटी और एलजी यूप्लस ने भी कहा कि इसी समय उन्होंने भी अपनी 5जी सेवाएं शुरू कीं। आम ग्राहकों को 5जी सेवा 5 अप्रैल से ही उपलब्ध होगी।
 
विशेषज्ञों ने कहा कि 5जी सेवा स्मार्टफोन को तीव्र कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएगी। इसकी स्पीड 4जी से 20 गुना ज्यादा तेज होगी और यह ग्राहकों को एक सेकंड से भी कम समय में पूरी मूवी डाउनलोड करने की सुविधा देगी।

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra : टेक यूजर के लिए क्या खास है?

4 साल से अधूरी सड़क के लिए कीचड़ में बैठे पार्षद और रहवासी, विरोध के बाद जागा इंदौर नगर निगम

प्यार का झांसा देकर चलती बाइक पर पिलाया जहर, डेढ़ घंटे तड़पते पति को देखती रही महिला, जयपुर मर्डर केस में बड़ा खुलासा

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

अगला लेख