ramcharitmanas
✕

हैकर्स से कैसे रहें सावधान!

Written By ND
Updated: गुरुवार, 24 नवंबर 2011 (09:48 IST)
ND

सोशल नेटवर्किंग साइट के दो लाख खातों को हैक करके हैकरों ने अपनी मंशा उजागर कर दी है। खाते हैक करने के बाद हैकर्स उस खातों का इस्तेमाल अश्लील फोटो व वीडियो अपलोड में कर रहे हैं। अनुमान के मुताबिक राज्य में करीब 15 लाख फेसबुक यूजर्स हैं और इन खातों पर भी हैकरों की निगाह पड़ सकती है।

कुछ दिनों पहले ही रायपुर के शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज की वेबसाइट हैक कर ली गई थी। साइट को खोलने पर हैकर्स द्वारा लिखा गया था कि यह साइट हैक हो गई है। इसके कुछ दिन बाद हैकरों ने साइट को छोड़ दिया। हालांकि यह जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है कि इस साइट में क्या गोपनीय बातें थीं।

संभावना जताई जा रही है कि हैकर किसी जानकारी को गलत तरीके से भी इस्तेमाल कर सकते हैं। साइबर एक्सपर्ट शुभम साहू के मुताबिक अनवांटेड स्पैम एप्लीशन के जरिए हैकर्स आसानी से किसी भी अकाउंट को हैक कर सकते हैं। हैकर्स पहले किसी एप्लीकेशन का लिंक भेजता है और उस लिंक पर जैसे ही यूजर्स क्लिक करता है पासवर्ड की जानकारी उन तक पहुंच जाती है। खाता हैक होने के बाद इसका उपयोग हैकर्स गलत तरीके से कर सकता है।
ND
बताया जा रहा है कि हैक होने वाले सबसे ज्यादा अकाउंट बेंगलुरू के हैं। इन अकाउंट को हैक करने के बाद हैकरों ने एक ऐसा लिंक या फिर वीडियो, फोटो खातों में छोड़ना शुरू कर दिया है जिसे क्लिक करने वाले के प्रोफाइल में भी वह लिंक आ जाता है। इस तरह यह सिलसिला दिन-ब-दिन दूसरे खातों में बढ़ता चला जा रहा है। अंदेशा जाहिर की जा रही है कि यह काम विदेशी हैकरों का हो सकता है। इससे पहले भी कई वेबसाइट व ई-मेल अकाउंट्स हैक होने के पीछे पाकिस्तानी हैकरों के हाथ होने की बात सामने आ चुकी है।

हैकर्स से कैसे बचें?

- अनवांटेड एप्लीकेशन को क्लिक न करें।
- कोई एप्लीकेशन के माध्यम से आपको लिंक भेज रहा है तो उस एप्लीकेशन को भूल कर एड न करें।
- साइटों पर फ्री में मिलने वाले वायरस या फिर सॉफ्टवेयर लोड न करें।
- किसी के खाते में अश्लील फोटो या वीडियो है तो उसे नहीं खोलें।
- अपने पासवर्ड को गोपनीय रखें व खाता खोलने के लिए साइबर कैफे के इस्तेमाल से बचें।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर