Hanuman Chalisa

फेसबुक यूजर्स सावधान !

ND
जब से फेसबुक ने अपनी साइट पर लाइक फीचर शुरू कि‍या है तब से लोग डि‍सलाइक फीचर की माँग करने लगे थे। एक साइबर सुरक्षा कंपनी के हवाले से इस डि‍सलाइक ऑप्‍शन के कारण फेसबुक पर हो रहे एक बड़े साइबर स्‍कैम का पता चला है। डि‍सलाइक फीचर की इस भारी माँग का फायदा उठाकर स्‍कैमर्स एक सर्वे स्‍कैम शुरू करके वायरस फैला रहे हैं।

इस घोटाले के तरीके में तेजी से बदलाव भी कि‍ए रहे हैं जि‍समें फेसबुक यूजर्स अपने प्रोफाइल स्‍टेटस में कुछ ऐसे अनि‍च्‍छि‍त अपडेट देख सकते हैं जो अन्‍य लोगों को ऑफि‍शि‍यल डि‍सलाइक बटन को क्‍लि‍क करने पर मजबूर करेंगे। यह वायरस साइट पर बहुत ही तेज गति‍ से फैल रहा है।

सि‍क्‍योरि‍टी फर्म सोफोज ने स्‍कैम के दो वर्जन पता कि‍ए हैं जि‍समें इस तरह के टेक्‍स्‍ट मैसेजेज भेजे गए हैं :

" I just got the Dislike button, so now I can dislike all of your dumb posts lol!! LINK"

और

Get the official DISLIKE button NOW! - LINK"

स्‍कैम में यूजर्स को अपना प्रोफाइल एक्‍सेस करने, पोस्‍ट करने और इस स्‍कैम की लिंक को प्रमोट करने के लि‍ए झूठी फेसबुक एप्‍लि‍केशन पर ले जाया जाता है और इस स्‍टेज पर भी उन्‍हें डि‍सलाइक का ऑप्‍शन दि‍खाई नहीं देता है। तब एप्‍लि‍केशन में उन्‍हें एक ऑनलाइन सर्वे भरने के लि‍ए दि‍या जाता है जो स्‍कैमर्स के लि‍ए पैसा जुटाता है।

सोफोज ने फेसबुक यूजर्स को चेतावनी दी है कि‍ वे अपने दोस्‍तों के स्‍टेटस अपडेट में कि‍सी अज्ञात लिंक या अन्‍य कि‍सी भी लिंक को क्‍लि‍क करने से पहले अच्‍छी तरह सोचे लें।

ऐसे सर्वे आपकी व्‍यक्ति‍गत जानकारी को स्‍कैमर्स तक पहुँचाकर आपको परेशानी में डाल सकते हैं। कंपनी ने प्रभावि‍त यूजर्स को डि‍सलाइक बटन के रि‍फरेंसेस को अपनी वॉल से डि‍लीट करने और ऑफेंडिंग एप्‍लि‍केशन को अपनी अकाउंट/एप्‍लि‍केशन सेटिंग से नि‍कालने की सलाह दी है।

Show comments

CJP protest Photos : CJP के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की 10 तस्वीरें, देखें पूरे दिन क्या हुआ

152 पेपर लीक और 7.5 करोड़ छात्रों का मुद्दा, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- मुद्दे उठाने वाले छात्र पीटे जाते हैं

क्या सस्ता है Motorola Edge 70 Max, 5000 रुपए की छूट, 7100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

Dimple Yadav : CJP के प्रदर्शन में पुलिस की लाठीचार्ज पर भड़कीं डिंपल यादव, बताया काला दिवस, प्रदर्शनकारियों को पिलाया पानी

Priyanka Gandhi : पेपर लीक विरोध प्रदर्शन पर बवाल, संसद मार्च के दौरान दिल्ली में झड़पें, प्रियंका गांधी का बड़ा बयान

सभी देखें

जब Gen-Z सड़कों पर उतरी, हिल गईं सरकारें! 5 साल में 5 देशों में गिरी सरकारें, कहीं राष्ट्रपति भागे तो कहीं PM ने छोड़ी कुर्सी

LIVE: जंतर मंतर पर डटे प्रदर्शनकारी, बारिश की वजह से मंच के नीचे बिताई रात

सिक्किम टनल हादसा: मीथेन गैस रिसाव और भूस्खलन से 7 की मौत, कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका

दिल्ली में छात्रों पर बर्बरता से लाठीचार्ज, पीएम मोदी चुप

सिक्किम में निर्माणाधीन सुरंग में बड़ा हादसा, भूस्खलन के बाद 27 मजदूर फंसे