sundarkand

प्रभु से सीधी बात इंटरनेट पर!

Written By ND
Updated: मंगलवार, 29 सितम्बर 2009 (16:37 IST)
- राधिका वासुदे व

ND
ND
भगवान से अपनी परेशानी बाँटना चाहते हैं? अगर जवाब हाँ में है तो आगे की कहानी को जरा गौर से पढ़िए। चिट्ठी के जरिए भगवान को अपनी भावनाएँ प्रेषित करने का तरीका अब पुराना हो चला है। आजकल लोग इसके लिए तकनीक का सहारा लेने लगे हैं। भई अगर जमाना हाईटेक हुआ है तो जमाना बनाने वाला भला क्यूँ न होगा? तो पेश है 'भगवान इंटरनेट वाले' (आप चाहें तो 'बैकग्राउंड' में ढेन-टे नेनन... का सहारा भी ले सकते हैं)।

बात सुनकर शायद आपको अजीबो-गरीब शक्लें बनाने वाले हॉलीवुड अभिनेता जिम कैरी की फिल्म 'ब्रूस अल्मायटी' याद आ जाए। जिसमें भगवान द्वारा शक्तियाँ प्राप्त कर लेने के बाद जिम कैरी, भगवान के नाम से इंटरनेट पर आ रही लोगों की प्रार्थनाओं और इच्छाओं को ताबड़तोड़ पूरा करने की कोशिश करते हैं। दिलचस्प बात ये थी कि भगवान भी इंटरनेट के माध्यम से अपने भक्तों की प्रार्थनाएँ सुनता है!

खैर चलिए हम मुद्दे पर आते हैं। तो मुद्दे की बात यह है कि अगर आप अकेले में भगवान से अपनी दिल की बात कहते हैं, वो सबकुछ उसके साथ बाँट डालते हैं जो किसी भी अपने के साथ नहीं बाँट सकते, अपनी ख्वाहिशों की फेहरिस्त उसके सामने लहरा देते हैं और हाथ जोड़कर विनती करते हैं कि भगवान इन्हें जरूर पूरा कर देना, तो अब आपके सामने इंटरनेट जैसी त्वरित सुविधा मौजूद है और इसका लाभ उठाने वालों में सबसे आगे है युवा पीढ़ी, जाहिर है।

इंटरनेट पर आपको आज ऐसी कई साइट्स मिल जाएँगी जो आपकी प्रार्थना को भगवान तक पहुँचाने का दावा करती हैं। इनमें से कोई साइट किसी प्रसिद्ध तीर्थस्थल की दीवारों पर आपके संदेश चिपकाने या आपकी प्रार्थना को वहाँ तक पहुँचाने का वादा करती है, तो कोई साइट इस बात में भी विश्वास करती है कि भगवान तो कण-कण में व्याप्त है। अतः आप कहीं से भी चिट्ठी लिखें, वह पढ़ ही लेगा।

पिछले कुछ ही महीनों में न केवल ऐसी साइट्स की संख्या में जबरदस्त बढ़ावा हुआ है बल्कि इन पर भगवान को खत लिखने वालों की भी बाढ़ सी आ गई है। इनमें साधारण परीक्षा में पास करवाने से लेकर कैंपस में अच्छी कंपनी में सिलेक्शन करवा देने तथा अपने झूठ या छिटपुट पापों (गलतियों) का कन्फेशन तक करने का काम युवा धड़ल्ले से कर रहे हैं।

यहाँ एक संतुष्टि तो यह कि कोई और उन्हें जानने वाला उनके किसी राज से रूबरू नहीं होगा, दूसरे भगवान उनकी इच्छा सुन लेंगे। हाँ, इन साइट्स पर बकायदा आपको भगवान तक संदेश भिजवाने के लिए अपनी जेब भी ढीली करनी होगी। अब, आखिर यूँ ही तो कोई फ्री-फोकट में इतनी दूर आपका संदेश लेकर जाने से तो रहा। संदेश पहुँचा या नहीं यह पता करने के लिए आप क्या कर सकते हैं, फिलहाल यह बात भगवान ही जानते हैं। हम दुआ करते हैं कि आपकी प्रार्थना स्वीकार हो। आमीन।

Show comments

PoJK में कार्रवाई पर भारत का पाकिस्तान पर हमला, New York Times की रिपोर्ट पर क्यों जताई आपत्ति

क्या कहता है कल का मौसम, किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कहां आंधी-ओलों से बढ़ेगी परेशानी

1 अगस्त से बदल सकते हैं LPG Cylinder, Tatkal Booking और Credit Card के नियम, जानें किन बातों का पड़ेगा असर

Bajaj Pulsar का नया मॉडल जल्द होगा लॉन्च, 12 अगस्त को होगा बड़ा खुलासा, जानें क्या होगा खास

24वीं किस्त से पहले किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार का बड़ा तोहफा

सभी देखें

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के पिता ने बेटे की विदेश में पढ़ाई का खर्च कैसे उठाया? RTI कार्यकर्ता ने जांच की मांग की

Gen-Z को PM मोदी ने दिया नशे से दूर रहने का मंत्र, शुरू किया नशा मुक्त युवा अभियान

Hero Vida VX2 Go : नई फिक्स्ड बैटरी के साथ लॉन्च हुआ नया वेरिएंट, 128 किमी रेंज; कीमत 1.13 लाख रुपए

हाईवे पर चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई, 16 लाख रुपए से ज्यादा की विदेशी शराब जब्त, राजस्थान के दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली में CJP प्रदर्शन के दौरान 6 दिन तक पथराव, 244 पुलिसकर्मी और 209 नागरिक घायल, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा