biodatamaker

पासवर्ड याद रखने के झंझट से मिलेगी निजात

आपके एकाउंट को सुरक्षित रखेंगे ग्राफिक पासवर्ड

Written By ND
Updated: सोमवार, 7 नवंबर 2011 (15:35 IST)
ND

कंप्यूटर की दुनिया में बिना पासवर्ड के आप अपने एकाउंट को सुरक्षित नहीं रख सकते। पासवर्ड यूजर्स को कंप्यूटर के उपयोग के समय अपने एकाउंट के लिए एक आसान पहुंच तो उपलब्ध कराते हैं लेकिन यूजर्स को पासवर्ड को याद रखना कभी कभी मुश्किल हो जाता है।

कंप्यूटर-पासवर्ड का संबंध काफी गहरा है या यूं कहें कि भागदौड़ की रंग बदलती दुनिया में आदमी पासवर्ड भूल जाता है। ऐसे में अंकों के बजाय ग्राफिक (पिक्चर वाले) पासवर्ड अब यूजर्स को पासवर्ड याद रखने के झंझट से निजात दिला देंगे। एक तो यह आसानी से याद रहेंगे तथा साथ ही यह एकाउंट को सुरक्षित भी रखेंगे।

न्यूयॉर्क के स्टोनी ब्रूक विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने ग्राफिक वाले पासवर्ड को बनाने का दावा किया है। इन्होंने फोर्सफील्ड नाम से एक सिस्टम को तैयार किया है। इसके तहत कोई एकाउंट अपने लिए निर्धारित ग्राफिक पासवर्ड के बिना खुल नहीं सकेगा।

यूजर्स को ग्राफिकल पासवर्ड निर्धारित करना होगा। वह इसके लिए 12 चित्रों के सेट में से एक क्रम में किन्हीं चार चित्रों को निर्धारित करेगा। व्यक्ति ब्रेड, जलती कैंडल और दो अन्य चित्रों को उदाहरण बतौर निर्धारित कर सकता है। व्यक्ति द्वारा निर्धारित इन चित्रों को कंप्यूटर में ही एक सीक्रेट फाइल में स्टोर कर लिया जाएगा। यह उसका ग्राफिक पासवर्ड माना जाएगा।

ND
जब कोई अपना एकाउंट खोलना चाहेगा तो उसे अपने चित्रों को याद रखना होगा। साथ ही उस सेट को भी याद रखना होगा जिससे उसने इन चित्रों को चुना है। ऐसे ग्राफिकल पासवर्ड बनने के बाद हैकरों को किसी विशेष का एकाउंट खोलने के लिए चित्रों के सेट में से किन्हीं चार विशेष चित्रों को चुनना काफी कठिन ही नहीं बल्कि एक असंभव कवायद होगी।

अंकीय पासवर्ड घालमेल कर आसानी से जाने जा सकते हैं लेकिन किसी विशेष सेट के किन्हीं चार चित्रों से बना ग्राफिकल पासवर्ड को जानना असंभव होगा।

शोधकर्ताओं ने 23 यूजरों में इसका व्यवहारिक उपयोग भी किया है और पाया कि दूसरों का ग्राफिकल पासवर्ड पता लगाने की मुहिम में किसी हैकर को उसके चार चित्रों में से एक चित्र का भी पता नहीं लग सका है। शोधकर्ताओं को अपने इस उपयोग में करीब 76 फीसदी सफलता मिली है।

ज्ञात हो कि शोधकर्ता अपने इस शोध को अमेरिका में अगले महीने होने वाले कंप्यूटर सुरक्षा उपयोग संबंधी वार्षिक सम्मेलन में पेश करेंगे।

Show comments

SIM Card Rules: 9 से ज्यादा SIM रखने वालों पर कसेगा शिकंजा, 23 अगस्त से लागू होगा नया नियम; जानें क्या बदलेगा

Sajjan Kumar Death: 1984 सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

SBI ने करोड़ों की Bulk FD पर घटाई ब्याज दरें, 15 अगस्त से लागू हुए नए रेट; वरिष्ठ नागरिकों को भी झटका

महाकाल मंदिर में 1000 से ज्यादा जूतों के ढेर में खो गया जूता, ChatGPT ने चुटकियों में खोज निकाला

Belonging: राजनीति, प्‍यार और निजी जिंदगी तक, गांधी परिवार में हुईं हत्‍याओं के बाद कैसे बदल गई सोनिया गांधी की जिंदगी

सभी देखें

Sugar Price : चीनी के दाम क्यों बढ़ रहे हैं? 15 दिन में ₹20 महंगी हुई, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, जानें आपके लिए क्या बदलेगा

अयोध्या कचहरी लॉकअप से शातिर चोर फरार, गार्द को चकमा देकर भागा दीपक; दो पुराने फरार बंदियों का भी नहीं मिला सुराग

योगी सरकार की ओडीओपी योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान

केन-बेतवा लिंक परियोजना: अफवाहों का गुबार बनाम जमीनी हकीकत, जानिए दावों के पीछे का सच

Gen Z के प्यार और रिश्तों पर गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर की दो टूक बातें, 'Situationship' से 'Soulmate' तक हर सवाल का जवाब