Hanuman Chalisa

दिवाली मैसेज कैसे भेजें!

दिवाली के अवसर पर ध्यान से करें एसएमएस

Written By WD
Updated: शनिवार, 22 अक्टूबर 2011 (17:28 IST)
ND
मोबाइल कंपनियों के थोक में एसएमएस भेजने पर प्रतिबंध लगाने के बाद मोबाइल यूजर्स की परेशा‍नी पहले से और बढ़ गई है। सभी मोबाइल कंपनियों ने एक अक्टूबर से बल्क और बोगस एसएमएस पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके तहत कोई भी व्यक्ति एक नंबर से एक दिन में 100 से अधिक मैसेज भेज पाएगा।

ऐसे समय में जब आपको दिवाली मैसेजेस भेजना हो तो काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। खास तौर पर उन उपभोक्ताओं को परेशानी हो सकती है जो एसएमएस सेवाओं का खूब इस्तेमाल करते हैं। वैसे भी त्योहार के दौरान खास तौर पर लोगों को ज्यादा संदेश मिला करते हैं। मोबाइल कंपनी में रोजाना नित नए नियम लागू होते रहते है। अत: एसएमएस भेजने से पहले निम्न बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

- दिवाली के दिन अपने रिश्तेदारों, दोस्तों या किसी को भी मैसेज करने से पहले एक बार सोच लीजिएगा क्योंकि इन दिनों कंपनियां छूट नहीं देगी और अपना असली रेट वसूलेंगी।
- कंपनियों के अनुसार दिवाली, होली एवं नए साल में एसएमएस पर छूट नहीं दी जाती, वे अपना असली मूल्य वसूल लेती है, जो मोबाइल कनेक्शन के समय होता है।
- त्योहार के समय ध्यान रखें कि अपने संपर्क में से खास लोगों को ही शुभ दिवाली के संदेश भेजें।
- एसएमएस के साथ-साथ फेसबुक या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी जुड़े रहे। जिससे आपकी एसएमएस भेजने की परेशानी कम हो जाएगी।
ND
- एसएमएस को कम से कम शब्दों में भेजने की कोशिश करें।
- 160 अक्षरों का संदेश आसानी भेजा जा सकता है। अत: इस बात का ध्यान रखें।
- कंपनियों द्वारा एसएमएस से मिलने वाले बेहतर ऑफरों की जानकारी हमेशा लेते रहे।
- अपने मोबाइल पर लोकल से भी कम कीमत वाले नेशनल एसएमएस भेजने की सुविधा हो तो ही एसएमएस भेजें।
- इस बात का भी‍ ध्यान रखें कि अगर आप 100 से ज्यादा एसएमएस भेजते हैं तो 100 एसएमएस के बाद भेजे जाने वाले हर लोकल मैसेज के लिए 1 रुपया और नेशनल एसएमएस के लिए 1.50 रुपया वसूला जाएगा। इस सुविधा को हासिल करने के लिए आपको हर महीने 11 रुपए का रिचार्ज करवाना पड़ेगा। इसलिए मैसेज भेजते समय हर शख्स को अलग-अलग एसएमएस भेजें। ग्रुप में इकट्‍ठे मैसेज भेजने से बचें।
- पटाखें जलाने और आग से बचने संबंधित मैसेज को प्राथमिकता दें।
- मोमबत्ती, गैस के चूल्हे, पटाखें, माचिस जैसी चीजों से बच्चों को दूर रखकर हादसों से बचने की जानकारी दें।
- दिवाली एसएमएस भेजते समय सारी सुविधाओं को ध्यान में रखकर ही मैसेज भेजें।
- जहां एसएमएस भेजने की ज्यादा जरूरत न हो उन्हें बाद में भी मैसेज भेज सकते है।
- ऎसे त्योहारों पर स्पेशल एसएमएस पैक या सस्ती दरों पर एसएमएस पैक वाली योजना लागू नहीं होगी। इस दौरान कोई भी मुफ्त एसएमएस की योजना भी लागू नही रहेगी ।

दिवाली-दशहरा जैसे त्योहारों के समय एसएमएस भेजने को लेकर मन काफी उत्साहित होता है। ‍ऐसे समय ध्यान रखकर ही मैसेज भेजना लाभदायक रहेगा।

Show comments

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

PM मोदी का छात्रों के नाम Video संदेश, पेपर लीक पर और सख्त होगा कानून, कैबिनेट लाएगी नया बिल

गुजरात में बाढ़ का संकट, 1,200 सड़कें बंद और स्कूलों में छुट्टी, PM मोदी ने CM से की बातचीत, केंद्र देगा हरसंभव मदद

Kusha Missile : अब आसमान से हमला करना पड़ेगा भारी, भारत की 'कुशा' मिसाइल हवा में ही तबाह करेगी दुश्मन के फाइटर जेट, ड्रोन और क्रूज मिसाइल

गोरखपुर में विकास की नई तस्वीर, 12 दिन में CM योगी ने शुरू कराए 1,753 रुपए करोड़ के प्रोजेक्ट्स

NEET पेपर लीक विवाद पर सियासत तेज, CJP आंदोलन के बीच केंद्र सरकार और विपक्ष आमने-सामने, राहुल गांधी का मार्च, अन्ना हजारे का मौन आंदोलन