suvichar

दिमाग तेज करता है इंटरनेट

Written By ND
Updated: शनिवार, 22 मई 2010 (10:39 IST)
ND
इंटरनेट का सही इस्तेमाल इंसानी दिमाग को और तेज बना सकता है। अमेरिका के उत्तरी कैरोलीना के एलान विश्वविद्यालय के इमेजिनिंग इंटरनेट सेंटर और प्यू इंटरनेट तथा अमेरिकन लाइफ प्रोजेक्ट की ओर से कराए गए हालिया सर्वे में यह बात सामने आई है।

सर्वे में शामिल 395 इंटरनेट यूजर्स और एक्सपर्ट्‌स में से तीन चौथाई से ज्यादा ने माना है कि इंटरनेट के इस्तेमाल से लोगों के दिमाग को तेज किया जा सकता है। इमेजिंग इंटरनेट सेंटर की निदेशक जेना एंडरसन के मुताबिक सर्वे में शामिल ज्यादातर युवाओं ने माना कि इंटरनेट 2020 तक पढ़ने और लिखने की इंसानी क्षमता को बढ़ा देगा।

उन्होंने कहा कि चार में से तीन एक्सपर्ट्‌स के अनुसार इंटरनेट के इस्तेमाल से इंसान की इंटेलिजेंस को ब़ढ़ाया जा सकता है और दो तिहाई लोगों ने माना कि इंटरनेट लिखने-पढ़ने और ज्ञान में वृद्धि करता है। हालाँकि सर्वे में शामिल 21 प्रतिशत युवाओं ने यह भी माना कि इंटरनेट का बहुत अधिक इस्तेमाल करने वालों पर इसका विपरीत प्रभाव भी पड़ सकता है और उनके जनरल नॉलेज का लेवल घट सकता है।

एंडरसन ने कहा कि अब भी कई लोग ऐसे हैं, जो ऑनलाइन सर्च इंजनों का विरोध करते हैं। इसी सर्वे पर राजधानी का युवा वर्ग अपनी अलग-अलग राय रखता है। ज्यादातर मानते हैं कि इंटरनेट उनकी अहम जरूरतों में शुमार हो चुका है, क्योंकि इससे उन्हें फायदा ही मिला है। लेकिन कुछ का मानना यह भी है कि इंटरनेट का ज्यादा इस्तेमाल या फिर उसका आदी हो जाना नुकसानदेह है।

स्टूडेंट्स का नजरिया

ND
इंटरनेट ज्ञान का अथाह संसार है। लिहाजा यह मेरे जैसे स्टूडेंट्स के लिए तो फायदेमंद है। इंटरनेट के इस्तेमाल से दिमाग तेज किया जा सकता है, इसमें काफी हद तक सच्चाई है। लेकिन इसमें भी कोई दो राय नहीं कि इसके नुकसान भी हैं।
- नवेद खान, स्टूडेंट, बीएसएसएस कॉलेज

किसी भी फील्ड को ले लीजिए इंटरनेट में हर किसी की जरूरत की सामग्री मिल जाती है। हमारे छोटे-छोटे डाउट्स भी इंटरनेट से दूर कर लेते हैं। कई अहम जानकारियां भी हमें इंटरनेट से मिल जाती हैं। यह कहना गलत है कि इंटरनेट से हमारी जनरल नॉलेज का लेवल घटाता है, जबकि मेरा तजुर्बा है कि मेरी जनरल नॉलेज इंटरनेट के इस्तेमाल से बढ़ा है।
- श्रवण जोशी, एनआरआई कॉलेज

इंटरनेट पर ऑनलाइन सर्च इंजन में हमें हर वह जानकारी आसानी से उपलब्ध हो जाती है, जिसे जानने के लिए पहले हमें घंटों लाइब्रेरी में किताबें और फिर उनमें जानकारी खोजनी पड़ती थी। आज हमारी चाही गई जानकारी कभी भी, कहीं भी उपलब्ध है। मैं तो मानता हूँ कि इंटरनेट का इस्तेमाल हमें और शार्प बनाता है।
अकरम खान, एक्सटॉल कॉलेज

इंटनरेट से हमारे वक्त की बचत होती है। पहले हमें किसी जानकारी लेने के लिए काफी जद्दोजहद करनी प़ड़ती थी, लेकिन अब सब कुछ इंटरनेट पर उपलब्ध है। लिहाजा यह स्टूडेंट्स ही नहीं सभी के लिए फायदेमंद है।
मोहम्मद अनवर, बेनजीर कॉलेज

Show comments

अभिजीत दीपके का कंगना पर तीखा तंज, उन्हें गंभीरता से लेता ही कौन है?

Paper Leak Law 2026 : लोकसभा से पास हुआ नया एंटी पेपर लीक बिल, अब 10 साल की जेल और 10 रुपए करोड़ तक जुर्माना, क्या-क्या बदला

Audi Q9 : Audi की अब तक की सबसे बड़ी SUV से उठा पर्दा, 7-सीटर लग्जरी, Hands-Free Driving और V8 इंजन से होगी लैस

Rahul Gandhi : राहुल गांधी के आरोपों से लोकसभा में हंगामा, अमित शाह पर छात्रों पर गोली चलवाने का आरोप, सरकार ने मांगा सबूत, पेपर लीक बिल पर तीखी बहस

WhatsApp का मेगा अपडेट, 5 नए फीचर्स बदल देंगे कॉलिंग का पूरा एक्सपीरियंस

सभी देखें

मांझलपुर उपचुनाव में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी, भाजपा-कांग्रेस में सीधी टक्कर

Top News 30 July: सुप्रीम कोर्ट में पैलेट गन पर सुनवाई, 3 राज्यों में उपचुनाव की वोटिंग, कांवड़ यात्रा शुरू

फ्रांस में पहली बार दिखा आग का बादल आखिर है क्या?

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, यूपी की 110 ग्राम पंचायतों में शुरू हुई आधार सेवाएं, 6 जिलों के ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा

LIVE: 3 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में मतदान का उत्साह, बांकीपुर में झड़प