Hanuman Chalisa

गूगल की वॉइस सर्च सेवा

Written By WD
Updated: बुधवार, 19 नवंबर 2008 (12:42 IST)
गरिमा माहेश्वरी
NDND
आईफोन उपयोगकर्ताओं के लिए एक और खुशखबरी। गूगल ने अब आईफोन के लिए अपनी वॉईस सर्च सेवा लांच कर दी है।

इसके माध्यम से आपको सर्च करने के लिए अब लिखने की जरूरत नहीं, सिर्फ अपने आईफोन में सर्च करने वाला शब्द या सूचना बोलिए और यह एप्लिकेशन आपका काम मिनटों में कर देगी।

उपयोग का तरीका-

इस सेवा का लाभ उठाने के लिए आपको अपने आईफोन में इस एप्लिकेशन को डाउनलोड करना होगा। डाउनलोड होते ही इसे एक टैब के माध्यम से लांच किया जा सकता है।

इसकी खास बात यह है कि जो लोग इसे उपयोग करना नहीं जानते हैं, उन्हें एक वीडियो की मदद से इसका उपयोग समझाया जाता है।

सर्च करने के लिए फोन को अपने कान के पास लाकर कोई शब्द बोलने पर यह एप्लिकेशन अपना काम शुरू करती है। अगर आप फोन को कान के करीब लाकर सर्च नहीं करना चाहते हैं तो इसके लिए माइक्रोफोन बटन का प्रयोग भी कर सकते हैं।

जैसे ही आप कुछ बोलते हैं तो यह एप्लिकेशन आपकी आवाज को रिकॉर्ड कर लेती है और फिर वाई-फाई या 3जी/एज की मदद से गूगल सर्वर से एक फाइल लोड करती है और इंटरनेट सर्च लांच करती है।

इसके बाद सर्च में आई सारी चीजें आपके आईफोन तक पहुँचाती हैं। यह सेवा फिलहाल नि:शुल्क उपलब्ध है और आप इसका उपयोग कर अपनी सुविधाओं में एक सुविधा और बढ़ा सकते हैं।

Show comments

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

'छात्र दुश्मन नहीं, देश का भविष्य हैं'— NEET विवाद पर सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, शिक्षा व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल

Top News 24 July : PM मोदी का बड़ा ऐलान, 26 दिन बाद खत्म हुआ सोनम वांगचुक का अनशन

LIVE: मानसून सत्र के 5वें दिन भी संसद स्थगित, दोपहर 12:30 बजे सरकार से मिलेगा CJP प्रतिनिधिमंडल

गुजरात में बाढ़ का संकट, 1200 सड़कें बंद और स्कूलों में छुट्टी, PM मोदी ने CM से की बातचीत, केंद्र देगा हरसंभव मदद

गोरखपुर में विकास की नई तस्वीर, 12 दिन में CM योगी ने शुरू कराए 1,753 रुपए करोड़ के प्रोजेक्ट्स