Hanuman Chalisa

क्या बीमार है आपका लैपटॉप?

ND
ND
आजकल की टेक्‍नोफ्रेंडली लाइफ के चलते हम मोबाइल फोन और कंप्‍यूटर के इतने आदि‍ हो चुके हैं कि‍ इनमें से जरा सी खराबी आने से हमारी जिंदगी में उथल पुथल मच जाती है। इनमें से एक भी चीज मि‍सिंग हो जाए तो हम अपने आपको बड़ा ही बेबस मेहसूस करने लगते हैं। आजकल की टेक्नि‍कल लतों में से 'लैपटॉप' भी एक है। आइए जानें कि‍ लैपटॉप में कि‍स तरह कि‍ खराबि‍याँ आ सकती हैं और उनसे कैसे बचा जाए- ‍

मदर बोर्ड
मदरबोर्ड में खराबी आमतौर पर उसकी आईसी (इंटीग्रेटेड सर्किट) में शार्ट सर्किट होने से आती है। मदरबोर्ड लैपटॉप का कीमती हिस्सा होता है। लिहाजा इसके खराब होने पर सबसे ज्यादा खर्च आता है। इसलिए इसका खास ख्याल रखना चाहिए। मदर बोर्ड में पानी व अन्य तरल पदार्थ न जाएँ इसका ध्यान रखने के साथ ही बायोस से छेड़छाड़ नहीं करना चाहिए। मदरबोर्ड खराब होने की सबसे बड़ी वजह बिजली का फ्लैक्चुएशन (बार-बार बिजली का आना-जाना) होता है। ऐसे समय पर लैपटॉप या पीसी को डायरेक्ट बिजली से चलाने के बजाए बैट्री करंट से चलाना चाहिए।

हार्ड डिस्क
लैपटॉप व पीसी में हार्ड डिस्क सबसे अहम मानी जाती है। लैपटॉप की हार्ड डिस्क पीसी से कहीं ज्यादा मजबूत होने के साथ छोटी होती है, लेकिन बहुत कम ऊँचाई से भी गिरने से खराब हो सकती है। ऐसे में ध्यान रखना चाहिए कि यह न गिरे। साथ ही पीसी के मुकाबले लैपटॉप की हार्ड डिस्क से करंट लगने का खतरा ज्यादा होता है। ऐसे में इसका इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए।

ND
ND
एलसीडी स्क्रीन
यह लैपटॉप व पीसी का सबसे नाजुक हिस्सा होता है, जो बहुत आसानी से टूट जाता है। लिहाजा इसका इस्तेमाल बहुत सावधानी से करना चाहिए। दरअसल यह ग्लास (शीशे) और लिक्विड क्रिस्टल से बना होता है। एलसीडी में आमतौर पर उसकी हिफाजत के लिए आर्गेनिक कवर होता है, लेकिन यह नाकाफी है। ऐसे में एलसीडी को गिरने व धक्का लगने से बचाना चाहिए।

टच पैड
लैपटॉप लेने के बाद ज्‍यादातर लोगों की शि‍कायत होती है कि‍ वह सही ढंग से काम नहीं कर रहा है। टचपैड पर स्‍पेशल कोटिंग होती है जो उंगलि‍यों की रगड़ से नि‍कल जाती है। जि‍ससे उसकी काम करने की क्षमता कम हो जाती है। दरअसल गर्मि‍यों के दि‍नों में हमारे हाथो से पसीना नि‍कलता है। ऐसे में नम उंगलि‍यों की रगड़ से टचपैड की स्‍पेशल कोटिंग खराब हो जाती है और वह सही ढंग से काम करना बंद कर देता है। इसलि‍ए टचपैड इस्‍तेमाल करने से पहले हाथों को साफ करें ताकि‍ उनमें नमी ना रहे।

सीडी रोम
आम तौर पर कोई भी सीडी रोम ज्‍यादा से ज्‍यादा एक साल तक चलती है। वहीं आमतौर पर लोग लैपटॉप व पीसी में लगी सीडी रोम का उपयोग मूवी या फि‍ल्‍म देखने में करते हैं जि‍ससे इसकी कार्य क्षमता आधी हो जाती है। लि‍हाजा इस बात का ध्‍यान रखें कि‍ सीडी रोम का इस्‍तेमाल सॉफ्टवेयर इंस्‍टॉल करने के लि‍ए ही करें।

Show comments

CJP protest Photos : CJP के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की 10 तस्वीरें, देखें पूरे दिन क्या हुआ

152 पेपर लीक और 7.5 करोड़ छात्रों का मुद्दा, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- मुद्दे उठाने वाले छात्र पीटे जाते हैं

क्या सस्ता है Motorola Edge 70 Max, 5000 रुपए की छूट, 7100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

Dimple Yadav : CJP के प्रदर्शन में पुलिस की लाठीचार्ज पर भड़कीं डिंपल यादव, बताया काला दिवस, प्रदर्शनकारियों को पिलाया पानी

Priyanka Gandhi : पेपर लीक विरोध प्रदर्शन पर बवाल, संसद मार्च के दौरान दिल्ली में झड़पें, प्रियंका गांधी का बड़ा बयान

सभी देखें

सिक्किम में निर्माणाधीन सुरंग में बड़ा हादसा, भूस्खलन के बाद 27 मजदूर फंसे

118 पुलिसकर्मी घायल, 60 प्रदर्शनकारियों को भी चोट, बैरिकेड तोड़े, पथराव किया, CJP के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने क्या कहा

यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास जहाज पर हमला, 4 भारतीय नागरिकों की मौत, 1 की हालत गंभीर, भारत ने क्या कहा

jammu kashmir heavy rain : जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी काल, 24 घंटे में 24 मौतें, पुंछ में लैंडस्लाइड से 7 की जान गई, डोडा में भी तबाही

राम जन्मभूमि मंदिर केस फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, निर्मोही अखाड़े ने दाखिल की याचिका