Hanuman Chalisa

ई-मेल आया है, लॉटरी की खबर लाया है

Written By WD
Updated: शुक्रवार, 25 सितम्बर 2009 (12:28 IST)
- राजीव शर्मा

ND
ND
ई-मेल का प्रयोग करने वाले सभी लोगों को हार्दिक बधाई ! किस बात की? अरे, आपकी लॉटरी जो लगी है। क्या? ई-मेल नहीं मिला अभी तक ! चलिए कोई बात नहीं। आज नहीं तो कल, मिल ही जाएगा। ऐसा ई-मेल सभी को मिल रहा है।

इंटरनेट की दुनिया में आजकल यही हो रहा है। सभी लोग एकाएक किस्मत वाले बन गए हैं और ऊपर वाला छप्पर फाड़कर ई-मेल पर आपकी 'लॉटरी' खुलवा रहा है।

असल में यह 'ऊपर वाला' और कोई नहीं बल्कि साइबर जगत का ही कोई अपराधी है जो आपको किसी मोटी-सी लॉटरी के लालच में फंसाकर आपके खाते से पैसा वसूलना चाहता है इसलिए ऐसे किसी भी ई-मेल के संबंध में सावधानीपूर्ण ही व्यवहार करें।

इंटरनेट ने हमारी जिंदगी को आसान तो बना दिया है लेकिन इंटरनेट के ऐसे ठगों ने यहाँ भी विभिन्न हथकंडे अपनाते हुए अपनी पैठ बनानी शुरू कर दी है। ये साइबर ठग हर बार नए-नए तरीके अपनाते हुए लोगों का धन हड़पना चाहते हैं। कभी आपको ढेर सारी बधाई देते हुए बताया जाता है कि आपकी इतने करोड़ डॉलर की ऑनलाइन लॉटरी निकली है। इतने हजार डॉलर का टैक्स चुका कर ले लीजिए।

इसी तरह, कभी किसी ई-मेल में कहा जाता है कि एक करोड़पति रिश्तेदार मरने के बाद अपनी करोड़ों की जायदाद मेरे नाम छोड़ गया है लेकिन मैं एक गरीब आदमी हूँ। जायदाद अपने नाम कराने के लिए अदालती कार्यवाही के लिए मुझे कुछेक हजार डॉलर चाहिए। जो भी व्यक्ति आज मेरी मदद करेगा मैं उसे उस जायदाद का हिस्सेदार बनाकर 20-25 प्रतिशत हिस्सा दे दूँगा।

कई बार कोई ऐसा ई-मेल भी होता है कि हम आपके देश में नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं। इसके लिए हम आपको अपना 'बिजनेस पार्टनर' बनाना चाहेंगे। सारी पूँजी हमारी होगी, आपको सिर्फ प्रबंधन का काम करना होगा। लाभांश के अलावा हर माह तीन लाख रुपए का वेतन भी दिया जाएगा। अगर आप इस बिजनेस के इच्छुक हैं तो पंजीकरण के लिए आपको एक बार पाँच हजार डॉलर का शुल्क देना होगा। ये ऐसे उदाहरण हैं जिनमें पैसा चला तो जाता है लेकिन कभी आता नहीं।

ललचाने वाली ऐसी ई-मेल भेजने के ज्यादातर मामलों में इन लोगों की कोशिश यही रहती है कि आप उनके संदेश का जवाब अवश्य दें या उनके द्वारा भेजे गए ई-मेल के किसी खास लिंक पर अवश्य क्लिक करें। कई बार कुछ लोग उनके इस झाँसे में फँस भी जाते हैं। उक्त लिंक पर क्लिक करते ही वे लोग आपके कंप्यूटर तक पहुँचने का रास्ता पता कर लेते हैं।

इसके बाद तो आपके द्वारा ऑनलाइन खातों में लॉग इन करने के लिए उपयोग किए जाने वाली आईडी, यूजर नेम और पासवर्ड वगैरह की तमाम जानकारियाँ भी उन लोगों तक पहुँचती रहती हैं। ये सारी जानकारी मिलते ही वे लोग आपका पैसा निकलवाते या स्थानांतरित करवाते हुए आपका अकाउंट खाली कर देते हैं।

Show comments

22.80 KMPL माइलेज और 1300 KM रेंज वाली Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में लॉन्च

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

सभी देखें

PM मोदी ने छात्रों के लिए जारी किया एक और वीडियो, बोले- Thank you friends

जंतर-मंतर पर इस्तीफे का दावा करने वाला पुलिसकर्मी निकला निलंबित, उत्तराखंड पुलिस ने खोली शेर सिंह की पूरी फाइल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, एमपी में युवाओं के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

Ravneet Singh Bittu : रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा मंजूर, पंजाब चुनाव से पहले भाजपा की रणनीति में बड़ा बदलाव

सहारनपुर पटाखा फैक्ट्री में बड़ा हादसा, विस्फोट में 2 कारीगरों की मौत, 2 मजदूर लापता, जांच के आदेश