Hanuman Chalisa

अब इंटरनेट भी आपका डांस टीचर!

Written By ND
Updated: शनिवार, 27 फ़रवरी 2010 (14:37 IST)
ND
ND
आप आश्चर्य में पड़ सकते हैं कि आपकी वह दोस्त जो बिलकुल भी डांस नहीं जानती थी, कैसे आजकल पार्टी में कई नए स्टेप के साथ डांस कर रही है! आपको और भी आश्चर्य तब होगा, जब आप जानेंगी कि यह सिर्फ एक क्लिक से संभव है।

जी हाँ, आप भी इंटरनेट से ये डांस स्टेप सीख सकती हैं। आजकल कई कॉलेज गोइंग लड़के-लड़कियाँ यू-ट्यूब के जरिए डांस सीखकर अपने स्टाइल को बदल रहे हैं।

यह डांस क्लास जाने की तुलना में आसान है। इसके जरिए आप डांस को क्लास की अपेक्षा अधिक अच्छे से सीख सकते हैं जिसके जरिए आप किसी भी पार्टी में आकर्षण का केन्द्र हो सकते हैं। वे लोग जो कभी पार्टी में अलग-थलग खड़े रहते थे, इस उपाय को अपनाकर पार्टी की जान बन रहे हैं। लोग उनके डांस की तारीफ कर रहे हैं और अचानक हुए इस चमत्कार का राज पूछते हैं।

ND
ND
नमिता एक मेडिकल स्टूडेंट है जो कई नए गानों के डांस स्टेप यू-ट्यूब के जरिए सीखकर अपने कॉलेज में पापुलर हो गई है। वह कहती है कि अब कॉलेज की कल्चरल एक्टीविटीज में नए गानों के विभिन्ना स्टेप्स के लिए मुझसे संपर्क किया जाता है।

मेरे फ्रेन्ड्स मुझे काम्पलीमेंट देते हैं। वे आश्चर्यचकित रह जाते हैं कि मैं कभी डांस क्लास नहीं गई और इतना अच्छा डांस कर लेती हूँ जैसे कोई प्रोफेशनल डांसर हो। वे मुझे नेचुरल डांसर समझते हैं।

सावन कहते हैं कि यू-ट्यूब के जरिए डांस सीखना सस्ता भी है। मैं इसके जरिए हर महीने कम से कम 500-1000 रुपए बचाता हूँ। इंटरनेट में बहुत सारी लिंक आपको बहुत सारे विकल्प उपलब्ध कराती है। मेरे दोस्त मुझे डांस फ्लोर पर डांस करता देख आश्चर्य करते हैं। वे भी इसे सीखना चाहते हैं। मैं इसके लिए यू-ट्यूब को थैंक्स कहता हूँ।

इस नए ट्रेंड से पैरेंट्स भी खुश हैं क्योंकि उनके बच्चे खर्चीली कोचिंग की जगह टीवी और इंटरनेट के जरिए डांस सीख रहे हैं। यही नहीं डांस को लेकर उनकी हिचक भी अब खत्म होने लगी है।

गृहिणी नंदिता के अनुसार- 'मुझे बहुत अच्छा लगता है जब मेरा बेटा टीवी और इंटरनेट पर देखकर ही डांस सीख लेता है। वह शार्प है इस वजह से जल्द स्टेप को पकड़ लेता है। अभी वह बारहवीं में है और पढ़ाई के कारण उसे इतना वक्त नहीं मिल पाता कि डांस क्लास जा सके। कभी-कभी तो वह अपनी छोटी बहन को भी सिखाता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इससे उसकी एक्सरसाइज भी हो रही है और वह पहले से ज्यादा क्रिएटिव भी हो गया है।'

Show comments

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

PM मोदी का छात्रों के नाम Video संदेश, पेपर लीक पर और सख्त होगा कानून, कैबिनेट लाएगी नया बिल

गुजरात में बाढ़ का संकट, 1,200 सड़कें बंद और स्कूलों में छुट्टी, PM मोदी ने CM से की बातचीत, केंद्र देगा हरसंभव मदद

Kusha Missile : अब आसमान से हमला करना पड़ेगा भारी, भारत की 'कुशा' मिसाइल हवा में ही तबाह करेगी दुश्मन के फाइटर जेट, ड्रोन और क्रूज मिसाइल

गोरखपुर में विकास की नई तस्वीर, 12 दिन में CM योगी ने शुरू कराए 1,753 रुपए करोड़ के प्रोजेक्ट्स

NEET पेपर लीक विवाद पर सियासत तेज, CJP आंदोलन के बीच केंद्र सरकार और विपक्ष आमने-सामने, राहुल गांधी का मार्च, अन्ना हजारे का मौन आंदोलन