dharma sangrah

भीग जाए आपका स्मार्ट फोन तो अपनाएं ये आसान टिप्स

Updated: मंगलवार, 21 अगस्त 2018 (12:35 IST)
अब बाजार में वॉटरप्रूफ स्मार्ट फोन आने लगे हैं, लेकिन अगर आपके पास वॉटरप्रूफ स्मार्ट फोन नहीं है और बारिश में भीग गया है तो अपनाइए ये आसान टिप्स- 
 
सबसे पहले करें स्वीच ऑफ : अगर आपका मोबाइल पानी में भीग गया हो तो तुरंत उसका स्वीच ऑफ कर दें। अगर स्वीच ऑफ है तो ऑन करने की गलती न करें। पानी की एक बूंद भी फोन के अंदर चली गई तो यह चिप में लगे सर्किंट्स को आपस में जोड़कर उसे खराब कर सकती है। आपके फोन में स्पार्किंग भी हो सकती है। फोन में लगी एक्सेसरीज भी तुरंत हटा लें।
 
तुरंत बैटरी निकाल लें : अगर पानी फोन के अंदर चला गया है तो फोन की बैटरी तुरंत निकाल लें। बैटरी निकालने के बाद हैंडसेट में बैटरी के नीचे एक छोटा-सा स्टीकर चिपका होता है, जो ज्यादातर फोन में सफेद रंग का होता है। अगर फोन के अंदर पानी चला गया है, तो यह पिंक या फिर रेड कलर में बदल जाता है या फिर अगर फोन के अंदर थोड़ी नमी है तो इस स्टीकर का रंग बदल जाता है। 
 
फोन सुखाने के लिए न करें हेयर ड्रायर या माइक्रोवेव का प्रयोग : फोन को सुखाने के लिए कभी भी माइक्रोवेव या हेयर ड्रायर का प्रयोग न करें। इससे फोन को नुकसान पहुंच सकता है। फोन को पंखे के सामने रखकर हवा से सुखाने की कोशिश करें।
 
मॉश्चराइजर हटाइए : किसी हार्डवेयर या केमिस्ट की दुकान से एक जल सोख्ता लें। इसके लिए आप सुखाए हुए फोन को सिलिका पैक में कम से कम दो दिन के लिए रख दें। बिना बना हुआ चावल पानी सोखने का सबसे बेहतरीन तरीका है। एक कंटेनर में चावल भरिए और अपने फोन को एक रात या दिन के लिए इसमें रख दीजिए। ध्यान रहे कि फोन को सुखाने के लिए सीधे-सीधे सूरज की रोशनी में न रखें।
 
पूरा सुखने के बाद ही करें रिस्टार्ट : फोन को पूरा सुखने के बाद ही उसमें बैटरी और सिम डालकर उसे दोबारा रिस्टार्ट करें। अगर स्क्रीन पर लाइनें आ रही हैं, बटन क्लिक नहीं कर रहे या फिर फोन चालू नहीं हो रहा तो इसे किसी एक्सपर्ट के पास ले जाइए।

Show comments

डोनाल्‍ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बनेगी एआई फोर्स, क्‍या अब बदलेंगे AI का नाम?

Tata Trust ने एन. चंद्रशेखरन की नियुक्ति पर उठाए सवाल, खारिज किया बोर्ड का फैसला, री-अपॉइंटमेंट को दी चुनौती

Russia-Ukraine War : मॉस्को की ओर यूक्रेन के बड़े ड्रोन हमले, रूस का दावा- 1,600 से ज्यादा ड्रोन मार गिराए

Hamid Ansari : पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान पर क्यों मचा सियासी घमासान, BJP ने किसलिए लिया राहुल गांधी का नाम

Iran US War : ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, कतर के जरिए भेजा मैसेज, दी चेतावनी- नहीं मानी तो निर्णायक जंग के लिए तैयार

सभी देखें

'सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक', मंत्री असीम अरुण का अखिलेश यादव पर तीखा हमला

डोनाल्‍ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बनेगी एआई फोर्स, क्‍या अब बदलेंगे AI का नाम?

नितिन नवीन के मेरठ दौरे की तैयारियां पूरी, युवाओं से संवाद और शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन में करेंगे शिरकत

योगी सरकार में साक्षरता को जन-जन तक पहुंचाने की पहल, 75 जिलों में 5.10 लाख शिक्षार्थियों ने दी परीक्षा

Tata Trust ने एन. चंद्रशेखरन की नियुक्ति पर उठाए सवाल, खारिज किया बोर्ड का फैसला, री-अपॉइंटमेंट को दी चुनौती

अगला लेख