Narak Chaturdashi
✕

सावधान! सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ठग इस तरह लगाते हैं आपको चूना, पलभर में अकाउंट कर देते हैं खाली

Updated: गुरुवार, 13 मई 2021 (18:11 IST)
कोरोनाकाल में सोशल मीडिया पर धोखेबाज और ठगी की घटनाओं में भी बढ़ोतरी हो रही है। ठगी करने वाले बदमाश आपको बातों में उलझाकर कब आपका अकाउंट साफ कर देते हैं, पता ही नहीं चल पाता। फेसबुक के बाद अब व्हाट्‍सऐप पर कई मामले सामने आए हैं। 
 
आखिर ये जालसाज किस तरह किसी व्यक्ति को अपनी बातों में उलझाते हैं। ठगी का शिकार हो एक व्यक्ति ने खुद पूरी कहानी बताई। उन्होंने बताया कि सबसे पहले मोबाइल पर मैसेज (SMS) आता है कि आपके मोबाइल नंबर का KYC कंप्लीट नहीं है कृपया दिए गए नम्बर पर कॉल करें। 
 
इसके बाद जब आप उस नंबर पर कॉल करते हैं तो वह आपसे बात कर-कर थोड़ी देर से बात करता हूं, कहते हैं, (आप झांसे में आ सकते हैं, यह पता चलने पर वह अपनी प्लानिंग तैयार लेते हैं)
। बाद में वे कॉल कर आपसे Online KYC Update करने का कहते हैं। इसके लिए वे आपको गूगल प्लेस्टोर पर जाकर Qc kyc टाइप करने के लिए कहा जाता है। 
 
स्क्रीन शेयर ऐप डाउनलोड करने का कहा जाता है। इसमें एक ओटीपी आता, जो ठगी करने वाला आपसे पूछता है। आपके द्वारा दिए गए नंबर से वो अब आपकी स्क्रीन देखने लगता है। अब फोन करने वाला व्यक्ति आपसे आपके ही मोबाइल को 10 रुपए से रिचार्ज करने के लिए कहता है। आप रिचार्ज करते समय यह भूल जाते हो कि वो भी आपकी स्क्रीन देख पा रहा है जिसका फायदा उठाकर वह आपके अकाउंट को खाली कर देता है। वे या तो आपके अकाउंट से शॉपिंग कर लेते हैं या फिर पैसा ट्रांसफर कर लेते हैं।
 
पुलिस का असहयोगात्मक रवैया : व्यक्ति के साथ पैसों की ऑनलाइन ठगी होने की शिकायत लेकर वह बैंक या पुलिस स्टेशन जाता है, लेकिन उससे ऐसे सवाल किए जाते हैं कि वह खुद शिकायत न करने का मन बना लेता है। जैसे- आप इतने पढ़े-लिखे होने के बाद कैसे जाल में फंस गए? रहने दीजिए कानून के पचड़े में क्यों फंसते हैं। इतनी-सी तो रकम है। बैंकों में शिकायत करने पर भी कहा जाता है कि सारी जानकारी देने से पहले आपने संबंधित व्यक्ति की पहचान क्यों नहीं पूछी।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

शेयर बाजार के लिए क्यों शुभ है यह दिवाली? जानें कैसे बदली बाजार की चाल?

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

इंडिगो फ्लाइट को हाईजैकिंग की धमकी, विमान को बेंगलुरु लौटना पड़ा

अगला लेख