sundarkand
✕

...तो हमेशा के लिए लॉक हो सकता है आपका स्मार्ट फोन

Updated: गुरुवार, 15 मार्च 2018 (13:54 IST)
अगर आप भी अपने बच्चे को वीडियोगेम खेलने या वीडियोज देखने के लिए अपना आईफोन देते हों खबर पढ़कर सावधान हो जाइए। चीन के शंघाई में एक दो साल के बच्चे ने अपनी मां के आईफोन में इतनी बार गलत पासवर्ड डाला कि उनका फोन 2 करोड़ 51 लाख मिनट यानी करीब 48 साल के लिए लॉक हो गया है। अगर आपके पास भी स्मार्ट फोन है तो उसमें भी सावधानी बरतें।
 
 
महिला ने बताया कि वह अक्सर अपने बेटे को अपना फोन खेलने के लिए और एजुकेशनल कंटेंट देखने के लिए दे देती थी। एक दिन जब मैं घर आई तो देखा कि उसने फोन में इतनी बार गलत पासवर्ड डाला था कि वह ढाई करोड़ मिनट्स यानी करीब 48 साल के लिए लॉक हो चुका था। उस फोन को रिपेयर कराने के लिए महिला टेक्नीशन के पास ले गई तो उसने बताया कि यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले उसके पास एक ऐसा आईफोन भी आया था जो 80 साल के लिए लॉक हो गया था। 
 
अगर आप भी आई फोन चलाते हों तो आप भी सतर्क रहें। आईफोन और आईपैड का सिक्यॉरिटी सिस्टम कुछ ऐसा है कि इसमें जितनी बार आप गलत पासवर्ड डालेंगे, इसके लॉक होने की सीमा बढ़ती जाती है। पहली बार में यह 30 सेकंड के लिए लॉक होगा और जैसे-जैसे इसमें आप आगे गलत पासवर्ड डालते जाएंगे, यह अवधि बढ़ती चली जाएगी। (एजेंसियां) 

Show comments

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

गोवा में गरजे राहुल गांधी, बोले- वोट चोरी के पीछे ज्ञानेश कुमार, बच नहीं पाएंगे CEC

ईरान के नए रक्षामंत्री अखलाघी ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, बोले- 'सभी फ्रंट पर जंग खत्म हुए बिना नहीं रुकेगा युद्ध'

Trump Tariff Relief : भारत को रूस से तेल खरीदने पर राहत, ट्रंप 60 दिन में तय करेंगे आगे की रणनीति

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

यूपी की शक्ति स्वरूपा सोनू मलान ने परंपरा तोड़कर संभाला बस का स्टीयरिंग

पंजाब में भीषण सड़क हादसा, 9 मजदूरों की मौत, कई घायल, तेज रफ्तार कार ने ली जान

योगी सरकार में मजबूत हुई बेसिक शिक्षा की नींव, कंपोजिट विद्यालयों में 9 साल में 1.84 लाख शिक्षक बढ़े

योगी सरकार 5 जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

अगला लेख