ganesh chaturthi
✕

Google का बड़ा एक्शन, अब आपके साथ नहीं होगी ऑनलाइन धोखाधड़ी

Updated: बुधवार, 18 जून 2025 (17:47 IST)
गूगल ने अपने ग्राहकों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाने के लिए यहां सेफ्टी चार्टर की शुरुआत की। गूगल इंडिया की कंट्री मैनेजर प्रीति लोबाना ने यहां सेफर विद गूगल इंडिया समिट में सेफ्टी चार्टर की शुरुआत की घोषणा करते हुए कहा कि भारत को विकसित बनाने के लिए, हमें इंटरनेट और अपने डिजिटल बुनियादी ढांचे में विश्वास बनाना और उसे बनाए रखना होगा। हमारे कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) सिस्टम लगातार नए खतरों और घोटालों का पता लगाने के लिए विकसित होते रहते हैं।”
 
उन्होंने कहा कि यह पहल ऑनलाइन धोखाधड़ी से निपटना, साइबर सुरक्षा को मजबूत करना और जिम्मेदार कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विकास को बढ़ावा देना है। गूगल की ये पहल भारत में अपने इकोसिस्टम को और अधिक सुरक्षित करने के लिए की गयी है।
 
सेफ्टी चार्टर के तीन प्रमुख स्तंभ हैं, जिनमें पहला यूजर्स को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाना है, दूसरा उद्यम और सरकारी साइबर सुरक्षा को मजबूत करना है और तीसरा प्लेटफॉर्म डिजाइन और परिनियोजन में जिम्मेदार एआई को शामिल करना है। इसी के साथ गूगल ने अपने डिजीकवच के माध्यम से 17.7 करोड़ से ज्यादा भारतीयों को सुरक्षा प्रदान की है, इसके लिए कंपनी ने एआई संचालित सिस्टम का उपयोग किया है।
ALSO READ: New FASTag Annual Pass Details : 3000 रुपए का नया FASTag, 200 ट्रिप, 7,000 की होगी बचत, 15 अगस्त से शुरुआत, नितिन गडकरी ने दी जानकारी
उन्होंने कहा कि गूगल प्ले प्रोटेक्ट के माध्यम से कंपनी ने लगभग छह करोड़ फ्रॉड ऐप्स को ब्लॉक किया है, इसके अतिरिक्त गूगल प्ले की सहायता से लगभग 4.1 करोड़ स्कैम ट्रांजेक्शन अलर्ट को जारी किया गया है। साल 2024 में ही लगभग 13,000 करोड़ रुपयों की धोखाधड़ी रोकने में सहायता की है। जीमेल पर भी एडवांस्ड एआई सिस्टम का उपयोग करके हर महीने करोड़ों स्पैम ई-मेल को ब्लॉक किया जाता है।
ALSO READ: SIM Card के लिए सरकार ने बनाए नए Rules, KYC में पड़ेगी इन दस्तावेजों की जरूरत
गूगल सिक्योरिटी में इंजीनियरिंग की उपाध्यक्ष हीदर एडकिंस ने कहा कि एआई बचाव पक्ष की दुविधा को दूर कर रहा है… हमने साइबर अपराधियों द्वारा उनका फायदा उठाने से पहले कमजोरियों का पता लगाने के लिए एआई का उपयोग किया है। इनपुट एजेंसियां Edited by: Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

रायसेन गोलीकांड का Live वीडियो आया सामने, जेल प्रहरी पर फायरिंग के बाद सिर पर किया अटैक, आंखों में मिर्च डाली

इस तारीख को आएंगी लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सवा करोड़ बहनों को देंगे तोहफा

मोदी के साथ न सत्ता की वंश परंपरा थी न ही विरासत, संघर्ष से बनाई पहचान : CM योगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीएम योगी से मिली बलिया की दिव्यांग बेटी रागिनी, इलाज से लेकर पढ़ाई तक हर मदद का मिला भरोसा

अगला लेख