• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. आईटी
  4. »
  5. लर्निंग जोन
Written By ND

कंप्यूटर करेगा सोचा हुआ काम

आईटी
ND
कल्पना कीजिए यदि आपका कंप्यूटर आपके मन में जो आए वह अपने-आप कर दे है न यह हैरतअंगेज बात जी हाँ, जल्दी ही आपका यह सपना सच होने वाला है। वैज्ञानिकों ने एक ऐसा कंप्यूटर ईजाद करने के लिए तैयारी आरंभ कर दी है। आपके दिमाग को पढ़कर बिना किसी माउस की मदद से वह काम करेगा जो आप सोचेंगे।

इंटेल कॉरपोरेशन की टीम इस महत्वाकांक्षी तकनीक पर काम कर रही हैं यह कंप्यूटर दिमाग में उपजे शब्द को प़ढ़कर काम करेगा हालाँकि वर्तमान में भी ऐसा कंप्यूटर ईजाद हो गया है जो दिमाग से नियंत्रित होता है लेकिन इसमें दिमाग से शारीरिक गतिविधियों यानी हरकतों का इस्तेमाल होता है।

नई तकनीक में वैज्ञानिक ब्रेन की गतिविधियों का विस्तृत मानचित्र तैयार कर रहा है जिससे ब्रेन में उपजे शब्दों को ही कंप्यूटर लपक लें और उसी तरह निर्देशित करें।

वैज्ञानिकों की प्रारंभिक जाँच में सकारात्मक परिणाम के संकेत मिले हैं शोधकर्ताओं के अनुसार नई तकनीक शब्द पैटर्न पर ही काम किया है।

इंटेल लेबोरेटरी के वरिष्ठ शोधकर्ता डीन पोमेरेल्यू ने बताया कि फिलहाल नई तकनीक में दिमागी गतिविधियों की और अधिक विस्तृत चीजों की जरूरत है जो बहुत भारी हैं इसमें मैगनेटिक रिजोनेंस स्कैनर की जरूरत है।