1. धर्म-संसार
  2. धर्म-दर्शन
  3. इस्लाम धर्म
  4. Muharram 2021 Date in India

मुहर्रम : जानिए 10 खास बातें

Muharram 2021 Date in India
Muharram 2021
 
इस वर्ष 20 अगस्त को मुहर्रम मनाया जा रहा है। मुहर्रम यौमे आशुरा यानी मोहर्रम माह की 10 (दस) तारीख। यहां जानिए 10 खास बातें...
 
1. इस्लाम धर्म की मान्यताओं के मुताबिक पैगंबर-ए-इस्‍लाम हजरत मुहम्‍मद के नाती हजरत इमाम हुसैन को मुहर्रम के महीने में हुई कर्बला की जंग में उनके परिवार और दोस्तों के साथ शहीद कर दिया गया था। 
 
2. इस दिन खुदा की बड़ी-बड़ी नेमतों की निशानियां जाहिर हुईं और कर्बला की त्रासदी, 'हजरते इमाम हुसैन की शहादत' का भी यही दिन है।
 
3. इसलिए पूरे इस्लामी विश्व में इस दिन रोजे रखे जाते हैं, क्योंकि पैगंबर मोहम्मद ने भी इस दिन कर्बला की घटना से पहले भी रोजे रखे थे।
 
4. तैमूरी रिवायत को मानने वाले मुसलमान रोजा-नमाज के साथ इस दिन ताजियों-अखाड़ों को दफन या ठंडा कर शोक मनाते हैं।
 
5. यौमे आशुरा को सभी मस्जिदों में जुमे की नमाज के खुत्बे में इस दिन की फजीलत और हजरते इमाम हुसैन की शहादत पर विशेष तकरीरें होती हैं।
 
6. इस दिन ज्यादातर मुसलमान अपना कारोबार बंद रखते हैं।
 
7. मस्जिदों में नफिल नमाजें अदा कर रोजा रखकर शाम को इफ्तार किया जाता है।
 
8. घरों में किस्म-किस्म के खाने बनाए जाते हैं।
 
9. एक हजार मर्तबा कुल हुवल्लाह पढ़कर मुल्क और मिल्लत की सलामती की दुआएं की जाती हैं।
 
10. इस दिन को 'यौमे आशुरा' कहा जाता है। इस दिन को पूरे विश्व में बहुत अहमियत, अज्मत और फजीलत वाला दिन माना जाता है।

अगला लेख
20 अगस्त 2021 : आपका जन्मदिन