dharma sangrah
✕

US-Iran conflict : ईरान और अमेरिका में कहां तक पहुंची शांतिवार्ता, क्या जारी रहेगा युद्धविराम

Updated: रविवार, 19 अप्रैल 2026 (10:29 IST)
ईरान और अमेरिका के बीच 40 दिनों तक चले युद्ध के बाद सीजफायर का ऐलान हुआ और पहली शांति वार्ता पाकिस्तान में की गई, लेकिन ये शांति वार्ता किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। दोनों देशों के बीच होर्मुज स्ट्रेट और परमाणु रणनीति को लेकर लगातरा तनाव बरकरार है। होर्मुज स्ट्रेट खोलने के 24 घंटे के भीतर ही ईरान के यू-टर्न ने हालात फिर बिगाड़ दिए।
ALSO READ: Strait of Hormuz : स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारतीय जहाज पर फायरिंग, बीच समुद्र से लौटे टैंकर, IRGC ने कहा- गो बैक इमीडीएटली
एक्सपर्ट्‍स के मुताबिक पिछले 6 सप्ताह से अमेरिका और इज़राइल के हमलों ने ईरान के परमाणु ठिकानों को नुकसान पहुंचाया है और उसकी सैन्य क्षमता को कमजोर किया है, लेकिन एक्सपर्ट्‍स का कहना है कि ईरान की समग्र आक्रामक क्षमता को केवल इन हमलों से पूरी तरह समाप्त नहीं माना जा सकता। 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को धमकी दी है और कहा है कि ईरान की नेवी, आर्मी सभी को खत्म कर दिया गया है। ईरान ने अमेरिका की नाकेबंदी को युद्धविराम का उल्लंघन बताया। 
 

ईरानी संसद के स्पीकर ने क्या कहा

ईरान ने शनिवार को कहा कि अमेरिका के साथ चल रही शांति वार्ता में कुछ 'प्रगति' हुई है, लेकिन अंतिम समझौता अभी भी 'काफी दूर' है। इस बीच दोनों देशों के बीच जारी नाजुक दो सप्ताह का युद्धविराम बुधवार को समाप्त होने वाला है।  टेलीविजन पर दिए गए संबोधन में ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकर गालिबाफ ने कहा कि बातचीत में कुछ आगे बढ़त जरूर हुई है, लेकिन कई अहम मुद्दे अब भी अनसुलझे हैं।
ALSO READ: पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर पर अमेरिकी रिपोर्ट में 'रेड फ्लैग' का अलर्ट, कहीं ट्रंप को भारी न पड़ जाएं गलबहियां
उन्होंने कहा कि अब भी कई खामियां और बुनियादी मतभेद बने हुए हैं। हम अभी अंतिम चरण की बातचीत से काफी दूर हैं। गालिबाफ ने यह भी संकेत दिया कि यदि युद्धविराम की अवधि नहीं बढ़ाई गई, तो यह बुधवार को खत्म हो सकता है। गालिबाफ ने कहा कि तेहरान बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन अगर उकसाया गया तो पूरी ताकत से जवाब दिया जाएगा।

ईरान से लौटे मुनीर

 
इसी के साथ पाकिस्तानी सेना के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने तेहरान का अपना दौरा पूरा कर लिया है। इस दौरे के दौरान उन्होंने ईरान के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। पाकिस्तानी सेना के मुताबिक, यह विजिट ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव को कम करने के प्रयास का हिस्सा था। पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को कहा कि यह दौरा क्षेत्र में शांति, स्थिरता और बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने के प्रति पाकिस्तान की प्रतिबद्धता को दिखाता है। इस डेलिगेशन में पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी भी आसिम मुनीर के साथ थे। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : त्योहारों पर सस्ता हुआ सोना, तीसरे दिन गिरावट, जानिए क्या हैं 10 ग्राम के भाव

नवरात्रि में Hyundai की कार खरीदने का मौका! Creta से Venue तक पर मिल सकते हैं ऑफर, बुकिंग से पहले जान लें ये बातें

Railway Bonus 2026 : रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस, 11.40 लाख कर्मचारियों को फायदा

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में फैसला, साहिल और मुस्कान को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

Kawasaki Z300: सस्ती कीमत में दमदार बाइक का इंतजार खत्म? फीचर्स ऐसे कि मच जाएगा तहलका!

सभी देखें

तिहाड़ जेल में कटी सौरव दास और आशुतोष रांका की पहली रात: जमीन पर कंबल बिछाकर रोए, दाल-रोटी का सहारा

LIVE: ECI मामले में विपक्ष की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, गृह सचिव ने मांगी माफी

कमजोर मानसून के बाद भारत में पानी और बिजली की किल्लत

JIO IPO : जानिए क्या है प्राइस बेंड, लॉट साइज और GMP, कब होगी शेयर बाजार में लिस्टिंग?

Top News 15 October: SIR पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, क्या है जियो IPO का प्राइज बैंड?

अगला लेख