1. समाचार
  2. ईरान-इजरायल युद्ध
  3. ईरान-इजरायल युद्ध न्यूज
  4. trump favourite general asim munir iran links us security concerns
Last Modified: रविवार, 19 अप्रैल 2026 (08:08 IST)

पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर पर अमेरिकी रिपोर्ट में 'रेड फ्लैग' का अलर्ट, कहीं ट्रंप को भारी न पड़ जाएं गलबहियां

asim munir and trump
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर के प्रति सार्वजनिक रूप से दिखाई जा रही नजदीकियां अब अमेरिकी सुरक्षा तंत्र के भीतर उठ रही चिंताओं से टकराती नजर आ रही हैं। ट्रंप ने मुनीर को अपना 'फेवरेट फील्ड मार्शल' तक बताया है, लेकिन खुफिया हलकों में उनके ईरान के सैन्य नेतृत्व से कथित संबंधों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। अमेरिकी नीति निर्माताओं के बीच पाकिस्तान को लेकर संदेह कोई नया नहीं है। 

खुफिया रिपोर्ट्स में जताई गई चिंता

फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट्स और खुफिया सूत्रों के मुताबिक अमेरिकी अधिकारियों और क्षेत्रीय विश्लेषकों को आशंका है कि जनरल मुनीर के ईरानी सैन्य नेतृत्व से संबंध एक 'रेड फ्लैग' हो सकते हैं। खासतौर पर इसलिए क्योंकि उन्हें वॉशिंगटन और तेहरान के बीच बैकचैनल मध्यस्थ के रूप में देखा जा रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक जनरल मुनीर अमेरिका और ईरान के बीच एक अहम बैकचैनल मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे हैं। हालांकि आलोचकों का कहना है कि यह भूमिका उनके ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के वरिष्ठ अधिकारियों से कथित करीबी संबंधों के कारण जटिल हो जाती है।
 
खासकर अफगानिस्तान युद्ध के दौरान इस्लामाबाद की भूमिका पर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं। आलोचकों का आरोप है कि पाकिस्तान ने एक ओर अमेरिकी सहायता ली, वहीं दूसरी ओर तालिबान से जुड़े नेटवर्क्स को नजरअंदाज किया या समर्थन दिया।

क्या हैं एक्सपर्ट्‍स की चेतावनी 

एक्सपर्ट्‍स चेतावनी दी है कि पाकिस्तान की सैन्य भूमिका का आकलन उसके पिछले व्यवहार को ध्यान में रखकर ही किया जाना चाहिए। उनका मानना है कि अमेरिका-ईरान के बीच मध्यस्थ के रूप में पाकिस्तान की भूमिका अमेरिकी हितों के साथ पूरी तरह मेल खाए, यह जरूरी नहीं है।

रणनीतिक संतुलन की चुनौती

अमेरिकी नीति निर्माताओं के लिए यह स्थिति एक संतुलन बनाने की चुनौती बन गई है। एक तरफ ट्रंप और जनरल मुनीर के बीच व्यक्तिगत तालमेल है, वहीं दूसरी ओर खुफिया रिपोर्ट्स में सामने आ रही चिंताएं हैं। मध्य पूर्व और दक्षिण एशिया में तेजी से बदलते भू-राजनीतिक हालात के बीच यह बहस जारी है कि जनरल असीम मुनीर अमेरिका के लिए एक उपयोगी कूटनीतिक माध्यम साबित होंगे या फिर एक संभावित रणनीतिक जोखिम। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
Strait of Hormuz : स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारतीय जहाज पर फायरिंग, बीच समुद्र से लौटे टैंकर, IRGC ने कहा- गो बैक इमीडीएटली