1. समाचार
  2. ईरान-इजरायल युद्ध
  3. ईरान-इजरायल युद्ध न्यूज
  4. us warships armed Donald Trump warning iran no options talks middle east crisis
Last Modified: शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026 (23:50 IST)

अमेरिकी युद्धपोतों को हथियारों से लैस किया जा रहा, ईरान के पास कोई विकल्प नहीं, बातचीत से पहले ट्रंप की चेतावनी

जहाज में भर रहे गोला-बारूद, बातचीत से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी धमकी

Trump Claims Victory Over Iran
ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच युद्ध में 2 हफ्ते का सीजफायर हुआ है और कुछ ही घंटों में इस्लामाबाद में अमेरिकी और ईरानी प्रतिनिधिमंडलों की बैठक होने वाली है। इस बैठक में अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी शामिल होंगें। इस बातचीत से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर पाकिस्तान में बातचीत विफल रहती है तो ईरान पर हमला करने के लिए अमेरिकी युद्धपोतों को हथियारों से लैस किया जा रहा है। 

ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर क्या लिखा 

ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा कि ईरानियों को शायद यह एहसास नहीं है कि उनके पास अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों का इस्तेमाल करके दुनिया से थोड़े समय के लिए जबरदस्ती वसूली करने के अलावा कोई और दांव नहीं है। आज वे सिर्फ इसलिए जिंदा हैं ताकि बातचीत कर सकें! राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप।  उन्होंने यह भी कहा कि ईरानी लोग लड़ने के मुकाबले, 'फेक न्यूज़ मीडिया' और 'पब्लिक रिलेशन्स' को संभालने में ज्यादा माहिर हैं!
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि  ईरानियों को शायद यह समझ नहीं आ रहा कि उनके पास कोई मजबूत विकल्प नहीं है, सिवाय अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों का इस्तेमाल कर दुनिया पर थोड़े समय के लिए दबाव बनाने के। वे आज सिर्फ इसलिए मौजूद हैं क्योंकि उन्हें बातचीत करनी है। 
 
ट्रंप ने कहा था कि अगर ईरान के साथ हमारा कोई समझौता नहीं हो पाता है, तो हम अपने सबसे बड़े और सबसे शक्तिशाली हथियारों का इस्तेमाल करेंगे। अगर ईरान के साथ बातचीत नाकाम हो जाती है, तो जंगी जहाजों को गोला-बारूद मुहैया कराना और युद्ध फिर से शुरू करना। 

होर्मुज टोल टैक्स का प्लान

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर टोल टैक्स वसूलने की योजना बनाई है। इसमें बताया गया है कि ईरान प्रति बैरल तेल पर 1 डॉलर  टैक्स या प्रति जहाज 15 लाख से 20 लाख डॉलर तक टोल वसूलने की तैयारी कर रहा है। खबरों के अनुसार ईरान यह टोल क्रिप्टोकरेंसी (जैसे बिटकॉइन) या चीनी युआन में मांग रहा है ताकि अमेरिकी प्रतिबंधों से बचा जा सके। उसका कहना है कि इस कमाई का उपयोग युद्ध के बाद देश के पुनर्निर्माण के लिए किया जाएगा। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
LIVE:शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचा ईरानी प्रतिनिधिमंडल